फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Chip installed in many petrol pump of rajasthan also

यूपी के साथ राजस्थान भी निशाने पर, क्या बोला मास्टरमाइंड...

Tue, 02 May 2017 12:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 02 May 2017 12:21 PM IST
विज्ञापन
Chip installed in many petrol pump of rajasthan also
फाइल फोटो।

पेट्रोल पंपों पर चिप लगाकर चोरी करने के मामले में नया खुलासा होने के बाद राजस्थान में भी हड़कंप मचना तय है। क्योंकि यूपी एसटीएफ की गिरफ्त में गिरोह के मास्टरमाइंड रविन्द्र ने खुलासा किया है कि उसने राजस्थान में भी 20 से अधिक पेट्रोल पंप में चिप लगाई है।

विज्ञापन


जानकारी सामने आ रही है कि इसमें पांच से अधिक पेट्रोल पंप राजधानी जयपुर में है। इस खुलासे के बाद अब राजस्थान में पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई जल्द ही प्रारंभ हो सकती है। अब इस मामले में निगाहें राजस्थान पुलिस की जांच और पूछताछ पर टिकी है। रविन्द्र के अनुसार राजस्थान में उसने चिप किसी वर्मा नाम के व्यक्ति के साथ मिलकर लगाई है। हालांकि अभी यह जानकारी सामने नहीं आयी है कि जयपुर में और अन्य राजस्थान के अन्य क्षेत्र के किस पेट्रोल पंप में चिप लगाई थी। लेकिन जिन जिलों के नाम सामने आ रहें उनमें चित्तौडगढ़ सहित कई जिले सम्मलित है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि चित्तौड़गढ़ में तो कार्रवाई भी गई थी। जहां पेट्रोल पंप पर चिप लगाकर पेट्रोल चोरी करने का मामला सामने आया था। गौरतलब है कि पकड़े गए आरोपी ने माना है कि उसने देश भर में ऐसी चिप करीब 1000 पेट्रोल पंप में लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में यूपी की राजधानी में 27 अप्रेल को पेट्रोल पंपों  की हुई जांच में सामने आया था कि कोड की चिप व रिमोट के माध्यम से पेट्रोल कम डालने का खेल चल रहा था। इसके बाद पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed