फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Chinese items burnt here, appeals to boycott

यहां जलाई चाइनीज वस्तुओं की होली, बहिष्कार की अपील

Fri, 01 Sep 2017 07:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 01 Sep 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
Chinese items burnt here, appeals to boycott
चाइनीज वस्तुओं की होली जलाई - फोटो : Amar Ujala
विश्व हिंदू परिषद की ओर से आज चाइनीज वस्तुओं की होली जलाई गई। इसके बाद चीन निर्मित सामान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


राजस्थान के अलवर जिले में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता आज हॉप सर्कस पर इकट्ठा हुए और फिर वहां चीन निर्मित सामान को जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष केशव चंद्र शर्मा ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद सभी व्यापारियों से एवं राष्ट्रवादी जनता से चीन द्वारा निर्मित सामान नहीं खरीदने की अपील करती है और उन्होंने आरोप लगाया कि चीन सस्ते दामों में भारत में अपने सामान को बेचता है और उसी पैसे का उपयोग भारत की सुरक्षा से खिलवाड़ करने में एवं आतंकवादियों को पनाह देने में करता है।


उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से चीनी सामान का बहिष्कार करने के लिए जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। इसी अभियान के तहत आज होप सर्कस पर चीनी सामान की होली जलाकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के सुभाषचंद्र अग्रवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed