फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   chetan cheetah news

9 गोलियां खाने वाले चेतन चीता में कायम है देश सेवा का जज्बा

Thu, 04 May 2017 03:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 04 May 2017 03:49 PM IST
विज्ञापन
chetan cheetah news
चेतन चीता
देश की रक्षा के लिए अपने सीने पर नौ गोलियां खाने वाले कोटा निवासी चेतन चीता का जज्बा अभी भी कायम है। चेतन ने कोबरा टीम में शामिल होकर फिर से देश सेवा की इच्छा जताई है।
विज्ञापन


एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में चेतन चीता ने बताया कि वह कश्मीर वापस जाने और वहां की सेवा करने के लिए तैयार हैं। घाटी की स्थिति और पत्थरबाजी की बढ़ती घटनाओं के बारे में उनका मानना है कि कश्मीरी युवा गुमराह हैं। उन्हें सही तरीके से समझाकर रास्ते पर लाने की जरूरत है। चीता ने कहा कि वह कोबरा(कमांडो बटालियन फॉर रिज़ोल्यूट एक्शन) बटालियन में शामिल होना चाहते हैं। बातचीत के दौरान चेतन से जब उनकी तबीयत के बारे में पूछा गया कि तो उनका कहना था कि यदि मैं नौ गोलियां लगने के बाद भी आपके सामने जिंदा हूं तो इसका मतलब है कि अभी मेरा काम पूरा नहीं हुआ। मुझे देश के लिए अभी भी बहुत कुछ करना है।
विज्ञापन


उन्होंने एक किस्से का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि जब मुझसे मेरी पोस्टिंग के बारे में पूछा गया तो उनका एक ही जवाब था कि उन्हें कश्मीर में ही पोस्टिंग दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि चेतन चीता कोटा के रहने वाले हैं और उनकी पूरी शिक्षा यही हुई। कोटा के सेंटपाल स्कूल से 1991 में पास आउट होने के बाद वहीं गवर्नमेंट कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था। उनके पिता अभी कोटा में ही रहते हैं। जबकि चेतन पति उमा और बेटे दुष्यंत व बेटी रिनय के साथ दिल्ली में रहते हैं।


सीआरपीएफ की 45वीं बटालियन के कमांडिंग आॅफिसर चेतन कुमार चीता ने 14 फरवरी को बांदिपुरा के हजिन क्षेत्र के पैरे मोहल्ला में अपनी टीम का नेतृत्व किया था। इस दौरान आतंकी मुठभेड़ में उन्हें 9 गोलियां लगी। इसके बावजूद चेतन दुश्मनों से लड़ते रहे। इसी जज्बे की बदौलत चेतन चीता ने लश्कर—ए—तैयबा के आतंकी अबू हारिस को ढेर कर दिया था। हालांकि, इस हमले में तीन जवान शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed