{"_id":"59cb73044f1c1baa538b4a1f","slug":"characterless-cannot-call-themselves-a-saint-says-baba-ramdev","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाबाओं पर रेप के गंभीर आरोपों पर योग गुरु रामदेव ने ये कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबाओं पर रेप के गंभीर आरोपों पर योग गुरु रामदेव ने ये कहा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 27 Sep 2017 04:01 PM IST
विज्ञापन
अलवर में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आए योगगुरु रामदेव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबाओं पर रेप जैसे गंभीर आरोपों को लेकर योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि साधु-संत चरित्र से बनता है। केवल कपड़ों से कोई संत नहीं हो जाता है।
बाबा रामदेव आज अलवर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश में पांच लाख से ज्यादा साधु-संत हैं और इनमें ज्यादातर पवित्र हैं। कुछ अपवाद स्वरुप हो सकते हैं। उन अपवाद स्वरुप साधुओं के कारण पूरे समाज को टारगेट नहीं करना चाहिए।
बाबा रामदेव ने कहा कि जो ढोंगी साधु आड़म्बर और धर्म के नाम पर बहकाते हैं, उन्हें कभी प्रोत्साहित नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि साधु में ढोंग, आडंबर और धर्म के नाम पर चमत्कार करने के गुण नहीं होते। कई बार लोग चमत्कार की उम्मीद करके ही बाबाओं को बिगाड़ देते है।

अलवर में लगाएंगे कच्ची घानी तेल प्लांट
रामदेव के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों का उमड़ा हुजूम
- फोटो : amar ujala
अलवर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर पूछे सवाल के जवाब में बाबा रामदेव ने कहा कि प्रत्याशी का चयन पार्टी तय करेगी।
बाबा रामदेव कहा कि उनका एक ही मकसद है कि भारत में विदेशी कम्पनियों के कब्जे को समाप्त किया जाए। अभी करीब 70 फीसदी मार्केट पर विदेशी कम्पनियों का कब्जा है। पतंजलि अपने सभी प्रोडक्ट्स का विस्तार भारत में कर स्वदेशी को बढ़ावा दे रहा है।
रामदेव ने कहा कि अलवर जिले में कच्ची घानी तेल तैयार का प्लांट लगाया जाएगा और इसके साथ ही पशु आहार भी तैयार किया जाएगा। उन्होंने पशु आहार में चार फीसदी यूरिया की मिलावट पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा यूरिया ज्यादा डालने से पशुधन पर संकट पैदा हो रहा है। ये दुधारू पशुओं के लिए बेहद खतरनाक है।