{"_id":"593ce86f4f1c1b336a9beabc","slug":"chain-snatchers-pulled-3-chains-in-1-hour-from-old-age-women-in-udaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हे भगवान! आपके दर्शन को आने वाली बुजुर्ग महिलाओं के साथ ये सब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हे भगवान! आपके दर्शन को आने वाली बुजुर्ग महिलाओं के साथ ये सब
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : Internet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झीलों की नगरी उदयपुर में शनिवार को एक बार फिर तीन अलग-अलग स्थानों पर हुई चेन स्नेचिंग की वारदातों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।
ये है कि सभी वारदात शहर के पॉश इलाकों में सुबह 7 बजे से 9 बजे के बीच हुई जहां चेन स्नैचरों ने बुजुर्ग महिलाओं को ही अपना शिकार बनाया। ये सभी महिलाएं रोजना की तरह मंदिर में भगवान के दर्शन कर अपने अपने घरों की ओर लौट रही थी। पहली घटना अशोक नगर, दूसरी घटना हिरण मगरी सेक्टर-11 और तीसरी घटना पंचवटी क्षेत्र में हुई ।
पहला मामला: फुटपाथ पर चलते खींची चेन
अशोक नगर क्षेत्र की पीड़ित महिला सरस्वती मेहता (69) ने बताया कि वह करीब आठ बजे दर्शन करके वापस घर की तरफ लौट रही थी। इस दौरान मंदिर से कुछ दूरी पर फुटपाथ पर दो युवक पल्सर मोटर साइकिल के साथ चढ़े और उसके गले से सोने की चेन खींच कर ले गए। खींचा तानी में महिला गिर गई और उसे चोटें भी आई। महिला ने बताया कि चेन सोने की ढ़ाई तोले की थी। दोनों युवकों ने कपड़े से अपना चेहरा ढंक रखा था। वह संभली और चिल्ला कर लोगों को इकट्ठा किया तब तक चोर भाग चुके थे। महिला ने भूपालपूरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
दूसरा मामला:मंदिर की सीढ़ियों पर खींची चेन
सेक्टर-11 में आलोक स्कूल के सामने स्थित आदिनाथ जैन मंदिर में नियमित दर्शन करने आने वाली बुर्जुग महिला शांता बाई रोज की तरह दर्शन कर मंदिर से बाहर निकली ही थी। उसी समय वहां मोटर साइकिल पर मौजूद युवकों ने चेन पर झपट्टा मार और महिला को गिरा दिया। महिला सम्भलती तब तक युवक मोटर साइकिल पर भाग गए। मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस भी पहुंची, लेकिन युवकों का कोई सुराग नहीं लगा। घटना सुबह साढ़े सात बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन
तीसरा मामला:फूल उठाने को झुकी और हाथ साफ
शहर के मोती मगरी स्कीम निवासी महिला कांता देवी पास ही पंचवटी के शिवमंदिर से दर्शन कर लौटी थी। मकान में भगवान पर चढ़े फूलों को घर के मुख्यद्वार पर रखने को झुकी। इस दौरान बाइक पर आए दो युवकों ने गले की चेन पर हाथ साफ कर लिए। जब तक कांता देवी सीधी होती तब तक वे भाग निकले। वह चिल्लाई तो घर वाले बाहर आ गए। परिजनों ने हाथीपोल पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।