फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   central minister pp choudhary gave statement on controversial bill in rajasthan

विवादित विधेयक पर केंद्रीय मंत्री ने भी लिया आड़े हाथ, बोले-सीएम से हुई है ये बात

Tue, 24 Oct 2017 08:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 24 Oct 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
central minister pp choudhary gave statement on controversial bill in rajasthan
पत्रकार वार्ता में केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी - फोटो : अमर उजाला
राज्य  सरकार की ओर से विधानसभा में पेश किए गए विवादित विधेयक को लेकर जहां एक और पूरे प्रदेश में विरोध हो रहा है, वहीं जोधपुर में केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी ने भी इस कानून में उचित संशोधन करने की मांग रखी है।
विज्ञापन


जोधपुर स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए केंद्रीय मंत्री पी.पी. चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से जो विधेयक पेश किया जा रहा है, उसमें मीडिया स्वतंत्रता को लेकर जो नियम शामिल किए गए हैं उनको हटाने के लिए उन्होंने स्वयं मुख्यमंत्री से वार्ता की है। मुख्यमंत्री ने उन्हें पूरा विश्वास दिलाया है, उन्हें पूरा विश्वास है कि राज्य सरकार इसमें मीडिया को लेकर जो नियम शामिल किया गया है, उसे हटाया जा सकता है। गुजरात में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के होटल के कमरे पर छापेमारी की कार्रवाई पर पी.पी. चौधरी ने कहा कि संबंधित एजेंसी ने जो काम किया है उसका अपना क्षेत्राधिकार है और मे इस संबंध में ज्यादा कुछ नहीं बता सकता।
विज्ञापन


वहीं गुजरात में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इस सवाल पर पी.पी. चौधरी चुप्पी साध गए। उन्होंने कहा कि फिलहाल भाजपा एकजुट होकर गुजरात में चुनाव लड़ रही है। मुख्यमंत्री का चुनाव हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रधानमंत्री और संसदीय बोर्ड मिलकर तय करेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed