फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   central minister Giriraj singh gave controversial statement in jodhpur

'पद्मावती' विवाद में कूदे केंद्रीय मंत्री, बोले- हिंदू मुस्लिम एक ही पूर्वज की औलाद

Sun, 26 Nov 2017 12:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 26 Nov 2017 12:28 PM IST
विज्ञापन
central minister Giriraj singh gave controversial statement in jodhpur
गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एक बार फिर अपने बयान की वजह से चर्चा में हैं। इससे पहले भी कई बार वे अपने बयानों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं।

विज्ञापन


जोधपुर दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, हिंदू-मुस्लिम एक ही पूर्वज की औलाद हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम बाबर की औलाद नहीं हिंदू हैं दोनों के पूर्वज एक हैं। इसके बाद वे पाली रवाना हो गए। गिरिराज सिंह ने फिल्म पद्मावती के बारे में कहा कि इतिहास से छेड़छाड़ मंजूर नहीं की जा सकती।

विज्ञापन

पहले भी दे चुके हैं ऐसे बयान

central minister Giriraj singh gave controversial statement in jodhpur
गिरिराज स‌िंह

हाल ही में भोपाल में हुए एक कार्यक्रम के दौरान गिरिराज सिंह ने कहा था कि उनके गांव में मंदिर से ज्यादा तेज आवाज मस्जिद से आती है। इतनी तेज कि यदि खुदा नींद की गोली खाकर भी सोया हो तो जाग जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत में लोकतंत्र तभी तक सुरक्षित है, जब तक बहुसंख्यक आबादी है। जिस दिन बहुसंख्यक आबादी कम होगी, लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा। लिहाजा देश में सभी धर्मों के लिए एक जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना आवश्यक है।

एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा था कि शिया, सुन्नी और हिन्दू और सब राम के ही वंशज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed