फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   cctv footage of violence in jain trust of jaisalmer

जैन ट्रस्ट में कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट,सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Thu, 01 Jun 2017 05:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 01 Jun 2017 05:09 PM IST
विज्ञापन
cctv footage of violence in jain trust of jaisalmer
सीसीटीवी फुटेज का एक दृश्य - फोटो : amar ujala
सीमावर्ती जिले जैसलमेर के जैन ट्रस्ट में कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट एवं विवाद के बाद कर्मचारियों ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों और अन्य असामाजिक तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक जैसलमेर को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


ज्ञापन में बताया कि जैसलमेर जैन ट्रस्ट देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार द्वारा पंजीकृत संस्था है जिसमें करीब सौ से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। बुधवार सुबह जैन समाज के ही गजेन्द्र राखेचा द्वारा ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक के साथ अभद्र व्यवहार किया गया जिस पर कर्मचारियों द्वारा जब बीच बचाव का प्रयास किया गया तो गजेन्द्र राखेचा द्वारा कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई और अभद्र व्यवहार किया गया। ज्ञापन में यह भी बताया कि गजेन्द्र राखेचा द्वारा की गई पूरी घटना ट्रस्ट के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई जिसको लेकर ट्रस्ट कर्मचारियों द्वारा कोतवाली थाना में मामला दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन


ज्ञापन देने वाले कर्मचारियों ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले के आरोपी गजेन्द्र राखेचा के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही की जाए और उन्हें पाबंद किया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। यदि 24 घंटे में पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो जैन मंदिर और जैन धर्मिक स्थल बंद करके धरना दिया जाएगा।        
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed