{"_id":"59761e534f1c1b45628b45c8","slug":"cbi-inquiry-into-encounter-of-gangster-anandpal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर के एनकाउंटर की CBI जांच, अब केंद्र सरकार करेगी फैसला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर के एनकाउंटर की CBI जांच, अब केंद्र सरकार करेगी फैसला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 24 Jul 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
आनंदपाल सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगस्टर आनंदपाल सिंह एनकाउंटर मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश गृह मंत्रालय से की है। राज्य सरकार ने आज इस मामले में अधिसूचना जारी कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री से मंजूरी मिलने के बाद देर शाम गृह विभाग के प्रमुख सचिव ने दो मामलों की जांच सीबीआई से कराने की अनुशंसा गृह मंत्रालय को भेजने की अधिसूचना जारी की। गृह विभाग ने इस संबंध में गृह मंत्रालय के लिए अनुशंसा पत्र भी जारी कर दिया गया है।
इनमें एक मामला आनंदपाल सिंह एनकाउंटर का है, जो चूरू जिले के मालासर थाने में दर्ज है। राजस्थान पुलिस की विशेष टीम ने 24 जून की रात कई मामलों में फरार चल रहे पांच लाख रुपए के ईनामी गैंगस्टर आनंदपाल को एनकाउंटर में मार गिराया था। दूसरा मामला जयपुर के अशोक नगर थाने में दर्ज सुरेंद्रसिंह की गोली लगने मौत का है। सुरेंद्र सिंह की 12 जुलाई को सांवराद में हुए उपद्रव के दौरान गोली लगने से मौत हो गई थी। वह मालासर का निवासी था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इन दोनों मामलों में सीबीआई जांच समेत सात मांगों को लेकर राजपूत समाज ने आंदोलन किया था। राजपूत समाज के पदाधिकारियों के साथ 18 जुलाई को हुई समझौता वार्ता में सरकार ने इन मांगों को मान लिया था। इसके बाद राजपूत समाज ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की थी। तब तक आनंदपाल सिंह के परिजनों ने उसके शव का अंतिम संस्कार नहीं होने दिया था।