{"_id":"595def214f1c1bba028b481f","slug":"by-looking-at-the-face-the-biometric-machine-will-attendence","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाजिरी लगवाने के लिए अब मशीन को दिखाना होगा चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाजिरी लगवाने के लिए अब मशीन को दिखाना होगा चेहरा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 06 Jul 2017 02:29 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले रजिस्टर में साइन करके हाजिरी होती थी, फिर बायोमेट्रिक मशीन से अंगूठे की छाप लेकर सरकारी अस्पतालों में अटेंडेंस होने लगी। इससे एक कदम और आगे अब मशीन के सामने चेहरा दिखाना होगा।
राज्य के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ व अन्य कार्मिकों की चिकित्सालयों में समय पर उपस्थिति को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशालय ने नए आदेश जारी किए हैं। अब कार्मिक अंगूठा दिखाने के स्थान पर चेहरा दिखा कर हाजिरी दर्ज कराएंगे। प्रिंट बायोमेट्रिक मशीन की अनिवार्यता वाले आदेश में संशोधन कर सभी राजकीय चिकित्सालयों में चेहरा पढ़ने वाली बायोमेट्रिक मशीन लगाने के आदेश जारी किए हैं।
इस आदेश के तहत प्रदेश में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय सहित सभी दफ्तरों में 15 जुलाई यह मशीनें लग जाएंगी।
विज्ञापन
थम प्रिंट बायोमेट्रिक मशीन में स्टाफ द्वारा गड़बड़ियों की शिकायत लगातार मिल रही थी। ऑनलाइन हाजिरी के बावजूद बहुत से चिकित्सकों के ड्यूटी पर नहीं जाने जैसे मामले भी सामने आ रहे थे। इसके मद्देनजर विभाग ने नए आदेश से व्यवस्था सुधार करने का प्रयास किया है।