फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   by election in jaipur municipal election

नगर निगम उपचुनाव: वोटिंग के लिए नजर आया जोश

Wed, 04 Oct 2017 02:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 04 Oct 2017 02:51 PM IST
विज्ञापन
by election in jaipur municipal election
उपचुनाव के लिए वोटिंग - फोटो : अमर उजाला
राजधानी जयपुर में नगर निगम के वार्ड 76 में पार्षद के उपचुनाव के लिए वोटिंग चल रही है। वोटिंग को लेकर यहां खासा उत्साह नजर आ रहा है। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता गुलाम नबी खान के निधन के कारण यह सीट खाली हुई थी। कांग्रेस और भाजपा तथा दो अन्य निर्दलीय चुनाव मैदान में भाग्य अजमा रहे हैं। वोटिंग सुबह आठ बजे शुरू हो गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर तक करीब यहां मतदान केंद्रों पर भीड़भाड़ नजर आई। वोटिंग के लिए कुल 23 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। वोटिंग शाम 5 बजे तक होगी। इस वार्ड में 26,639 वोटर है। इनमें 14550 मेल और 12089 फीमेल वोटर है। मतगणना 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से होगी।
विज्ञापन

 

दांव पर लगी है भाजपा और कांग्रेस की इज्जत

by election in jaipur municipal election
उपचुनाव के लिए वोटिंग - फोटो : अमर उजाला
राजधानी जयपुर में वार्ड 76 के लिए हो रहे इस उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा दोनों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। 
पिछले नगर निगम चुनावों में इस वार्ड से कांग्रेस लगातार जीतती आ रही है। यह मुस्लिम बाहुल वार्ड है। अपनी जीत को बरकरार रखने के लिए कांग्रेस के नेता यहां कई दिन से सक्रिय थे। कांग्रेस ने यहां से इकरामुद्दीन को अपना प्रत्याशी बनाया है।

उधर, भाजपा ने यहां से अशोक गायवाला को टिकट दिया है। इस सीट को लेकर महापौर अशोक लाहोटी, शहर भाजपा अध्यक्ष संजय जैन की भी प्रतिष्ठा दांव पर है। कहा जा रहा है कि इन दोनों की सिफारिश पर ये टिकट गायवाला को दिया गया है। इसके साथ ही यहां पर एनसीपी के नवाज शरीफ और निर्दलीय अनवर खा भी मैदान में है।  
मतगणना 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed