फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   by election in jaipur municipal election 2017

नगर निगम उपचुनाव:जोश दोपहर बाद खत्म, मात्र 39.8 फीसदी वोटिंग

Wed, 04 Oct 2017 06:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 04 Oct 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
by election in jaipur municipal election 2017
उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ - फोटो : अमर उजाला
राजधानी जयपुर में नगर निगम के वार्ड 76 के पार्षद के लिए उपचुनाव आज शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। इस चुनाव में मात्र 39.8 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। मतगणना छह अक्टूबर को सुबह आठ बजे होगी। 
विज्ञापन


जयपुर नगर निगम में प्रतिपक्ष के नेता गुलाम नबी खान के निधन के कारण यह सीट खाली हुई थी। इसके लिए आज हुई वोटिंग में महज 39.8 फीसदी मतदाताओं ने अपने वोट डाले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 10 हजार 605 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। इस वार्ड में कुल 26,639 वोटर है। इनमें 14550 मेल और 12089 फीमेल वोटर है। 
विज्ञापन


इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले काफी कम वोटिंग हुई है। पिछले चुनाव में 53.47 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले थे। इस बार वोटिंग का प्रतिशत कम रहने की मुख्य वजह अवकाश नहीं होना और मतदान जागरुकता को लेकर विशेष प्रयास नहीं किया जाना बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस उपचुनाव को लेकर वोटर में सुबह कुछ उत्साह नजर आया। सुबह मतदान केंद्रों पर लाइनें लगी, लेकिन दोपहर बाद यह जोश कम हो गया। वोटिंग के लिए कुल 23 पोलिंग स्टेशन बनाए गए थें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed