फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   by election in dholpur is centre of attraction

आखिर मुख्यमंत्री को क्यों संभालनी पड़ रही है एक उपचुनाव की कमान...

Fri, 24 Mar 2017 12:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 24 Mar 2017 12:07 PM IST
विज्ञापन
by election in dholpur is centre of attraction
वसुंधरा राजे
प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के लिए धौलपुर विधानसभा का उपचुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बन गया हैं। ओम प्रकाश माथुर का पार्टी और प्रदेश में तेजी से बढ़ता कद और शीर्ष नेतृत्व का अपने में भरोसा बनाए रखने के लिए राजे इस चुनाव को जीतने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


राजे स्वयं शुक्रवार को धौलपुर में इस चुनाव से सबंधित कई फीडबैक मीटिंग करेंगी। इससे पूर्व उनकी सरकार के दिग्ग्ज मंत्री और कई नेता यहां चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुए है। गौरतलब है कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा इस चुनाव को काफी महत्वपूर्ण मान रही है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यदि भाजपा इस उपचुनाव के बड़े अंतर से नहीं जीत पाती है, तो अगले चुनाव में वसुधंरा राजे को अपनी कुर्सी बचाना काफी मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन


विरोधाभास की आती रहीं है खबरें
गौरतलब है कि वसुंधरा राजे और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के बीच हमेशा से ही विरोधाभास की खबरें आती रही है। अब जब देश में मोदी लहर एक बार फिर से देखी जा रही है तो माना जा रहा है कि मोदी—शाह के करीबीयों को भाजपा शासित प्रदेशों में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण राजस्थान में ओम प्रकाश माथुर और सुनील बंसल जैसे नाम वसंधरा राजे के लिए परेशानी खड़ी कर सकते है। इसलिए भी धौलपुर विधानसभा का उपचुनाव मुख्यमंत्री के लिए काफी अहम हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed