बुलेटप्रूफ कारों का काफिला क्यों पहुंचा उदयपुर, जानें....
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंड क्रूजर बुलेटप्रूफ कारों का काफिला सोमवार को उदयपुर पहुंचा तो सड़क पर चलने वाला प्रत्येक शख्स एकाबरगी ठहर गया।
पहले लोगों को समझ हीं नहीं आया कि एक जैसी काले रंग की कारों का काफिला किसका है।
लेकिन जब स्थिति स्पष्ट हुई तो जानकारी मिली कि ये बुलेटप्रूफ कारें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए दिल्ली से आयी है। इन कारों को अजमेर तक ट्रेन से लाया गया।
उसके बाद सड़क के माध्यम से ये विशेष कारें उदयपुर पहुंची। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर आज उदयपुर आ रहें हैं।
परियोजनाओं का होगा शुभारंभ
यहां वे 15 हजार करोड़ से ज्यादा की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। साथ ही मोदी उदयपुर के खेलगांव में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
पीएम मोदी उदयपुर पहुंचने के बाद दोनों ही कार्यक्रम स्थलों के नजदीक हैलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। लेकिन मुख्य स्थल तक वे दिल्ली से आयी इन विशेष कारों में ही पहुंचेंगे।
इसके अतिरिक्त खेलगांव में मुख्य कार्यक्रम स्थल पर तीन हैलीपेड बनाएं गए है। साथ ही पूरे खेलगांव और अन्य स्थलों पर चार हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए है।