फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   bride riding on a horse, gave message of save the daughter

तो इसलिए घोड़ी पर सवार हुई 'बेटी' और जश्न में मग्न हुआ शहर

Mon, 13 Nov 2017 07:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 13 Nov 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
bride riding on a horse, gave message of save the daughter
सीकर में घोड़ी पर बैठी दिव्यांशी - फोटो : अमर उजाला
एक तरफ तो लोग बेटे की चाह में बेटियों को कोख में मार रहे हैं, दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बेटियों को बेटों से ज्यादा मानकर सम्मान दे रहे हैं।
विज्ञापन


इस तरह का उदाहरण पेश किया है राजस्थान के शेखावाटी इलाके के मंडावा कस्बा स्थित लाहोरा परिवार ने। लिंगानुपात में अव्वल झुंझनूं जिले के मंडावा कस्बे के इस परिवार ने बेटी की शादी में उसको घोड़ी पर चढ़ा कर गाजे बाजे से बिंदौरी निकाल कर समाज को संदेश देने का प्रयास किया।

मंडावा निवासी कैलाश किशन लाहोरा की पुत्री दिव्यांशी का विवाह दिल्ली के ललित से होना तय किया गया है। रविवार शाम परिवार के लोगों ने लाड़ली बेटी को घोड़ी पर बैठाकर गाजे-बाजे के साथ उसकी बिंदौरी निकाली।
विज्ञापन

'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' को मिलेगी गति

bride riding on a horse, gave message of save the daughter
परिवार जनों के साथ दिव्यांशी - फोटो : अमर उजाला
उसकी बिंदौरी में कस्बे के राजनेता, गणमान्य लोग शामिल हुए और आयोजन की सराहना की। दिव्यांशी के चाचा सूर्यप्रकाश लाहोरा ने बताया कि उनकी नजर में बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं है।

वे समाज को यही संदेश देना चाहते हैं। उन्हें आशा है कि उनके इस कदम से 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान को गति मिलेगी। गौरतलब है कि झुंझनूं जिला लिंगानुपात में राज्य में पहले स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed