{"_id":"593bf73d4f1c1b106c8b4622","slug":"brazilian-girl-goes-to-jodhpur-for-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राजील की युवती ने जोधपुर में लिए सात फेरे, जानिए क्यों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राजील की युवती ने जोधपुर में लिए सात फेरे, जानिए क्यों
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 10 Jun 2017 08:13 PM IST
विज्ञापन
नीतेश और हेलोइसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोधुपर में एक बार फिर एक विदेशी युवती द्वारा देशी युवक से शादी करने का मामला सामने आया है। ब्राजील की रहने वाली हेलोइसा ने जोधपुर के इंजीनियर नीतेश के साथ सात फेरे लिए हैं।
जानकारी के अनुसार, करीब डेढ़ साल पहले ब्राजील की आर्किटेक्ट हेलोइसा की मुलाकात फेसबुक के जरिये इंजीनियर नीतेश जैन से हुई। नीतेश जोधपुर के चौपासनी का रहने वाला है। फेसबुक पर मुलाकात के बाद दोनों की चेटिंग के जरिये बातें होने लगी और दोनों एक-दूसरे से लगाव महसूस करने लगे। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। इसी दौरान हेलोइसा जोधपुर पहुंची और नीतेश के परिजनों से मिली। यहां उसकी हिंदु रीति-रिवाज से शादी करने की इच्छा जानकर नीतेश के परिजनों ने भी शादी के लिए हामी भर दी।
ये सुनकर दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, लेकिन अब भी मुश्किलें कम नहीं थी। कानूनी अड़चनों के चलते हेलोइसा और नीतेश ने आर्य समाज में शादी करने का मानस बनाया। इसके बाद तीन दिन पहले ही दोनों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए।
विज्ञापन
हिंदु रीति-रिवाज से हुई इस शादी में सादगी का भी भरपूर समावेश देखने को मिला। दोनों परिवारों के कुछ लोगों के साथ खास मित्र ही इस शादी में शामिल हुए। शादी के बाद अब दोनों दूल्हा-दुल्हन खुश हैं।