फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   boys put their hands on the henna

आखिर क्यों... हाथों पर मेहंदी लगाते हैं लड़के, नहीं मानता कोई बुरा

Fri, 25 Aug 2017 08:16 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 25 Aug 2017 08:16 AM IST
विज्ञापन
 boys put their hands on the henna
demo pic - फोटो : demo pic
यूं तो हाथों पर मेहंदी लगाना लड़कियों को खासा पसंद आता है.. लेकिन साल में एक दिन लड़के भी मेहंदी लगाने में पीछे नहीं रहते। यह एक दिन लड़कों के लिए मेहंदी लगाने के लिए माना जाता है। इसे कोई गलत भी नहीं मानता।
विज्ञापन


दरअसल, गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले गणपति मंदिरों में सिंजारा महोत्सव मनाया जाता है। कहा जाता है कि यह अकेला त्यौहार है जो पुरुषों के लिए होता है। इस दिन गणेशजी को मेहंदी अर्पित कर वितरित की जाती है। जिसमें लड़के भी इस मेहंदी को लगा सकते हैं।
विज्ञापन

 

इसलिए लगाते हैं मेंहदी

 boys put their hands on the henna
गीता गायत्री गणेश मंदिर, गलता गेट - फोटो : अमर उजाला
पंडित राजकुमार चतुर्वेदी का कहना है कि गणपति चतुर्थी का उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। इससे एक दिन पहले सिंजारा महोत्सव मनाया जाता है। इस दिन गणेश जी को मेहंदी समर्पित की जाती है। उनके मेहंदी लगाई जाती है। विद्वतजनों के अनुसार इस दिन को मां और बेटे के बीच के प्रेम का प्रतीक भी माना जाता है। इसलिए ही गणेशजी के लगाई हुई मेहंदी बांटी जाती है।

चतुर्वेदी का कहना है कि ये मेहंदी को पुरुषों को भी लगाई जाती है। जिन लड़कों की शादी होने वाली होती है उनके ससुराल से सिंजारे पर भेंट भी आती है। ऐसे में लड़कों के मेहंदी लगाने की रस्म भी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed