{"_id":"590709314f1c1bcb3a442049","slug":"boyfriend-first-shot-girlfriends-then-shot-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को पहले गोली मारी, फिर खुद को भी शूट किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को पहले गोली मारी, फिर खुद को भी शूट किया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 01 May 2017 03:39 PM IST
विज्ञापन
महेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर संभाग के प्रतापगढ़ जिले में सोमवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां एक ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को गोली मार दी, फिर खुद को भी शूट कर लिया।
जानकारी के अनुसार, प्रतापगढ़ के हथुनिया थाना इलाके में कुलथाना गांव में रहने वाला महेश कुमावत लड़की मनीषा से प्यार करता था। महेश उर्फ विनोद देव ब्रह्मा मंदिर में पुजारी था। इसी दौरान मंदिर में आने—जाने से उसकी मनीषा से मुलाकात हुई। दोनों में ये मुलाकात इतनी बढ़ गई कि ये एक—दूसरे से प्यार करने लगे। नाबालिग होने के कारण वह उससे शादी नहीं कर सकता था। इसलिए दोनों ने दुनिया छोड़कर जाने का फैसला किया।
दोनों ने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें देव ब्रह्मा की मर्जी से आत्महत्या करना बताया है। दोनों ने इसके लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं बताया है। इसके बाद महेश ने पहले मनीषा को गोली मारी और फिर खुद को भी शूट कर दिया। गोली लगने के बाद महेश की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं लड़की मनीषा को उदयपुर अस्पताल में रैफर किया गया है जहां उसकी हालत गंभीर है। पुलिस को मिले लड़के के सुसाइड नोट में घटना से पहले के कुछ वीडिया यूट्यूब पर भी अपलोड करने की बात लिखी है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है जिसके बाद ही इस पूरी प्रेम कहानी का खुलासा हो सकेगा।