फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   boy fire a bullet on a lady in jaipur

कोई लेना—देना नहीं, पड़ोसी के चक्कर में किया महिला पर फायर

Sun, 26 Mar 2017 02:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 26 Mar 2017 02:11 PM IST
विज्ञापन
boy fire a bullet on a lady in jaipur
डेमो प‌िक
राजधानी जयपुर के प्रतापनगर में शनिवार की रात कुछ युवकों ने एक महिला पर फायर कर उसे घायल कर दिया। इस महिला पर फायर करने वाले युवकों ने यह हमला पड़ोसी के चक्कर में गफलत में किया। पड़ोस में रहने वाले लड़के तथा फायर करने वाले लड़कों के बीच क्रिकेट को लेकर झगड़ा हो गया था। 
विज्ञापन


शनिवार की देर शाम सात—आठ लोग प्रतापनगर सेक्टर-8 निवासी उषा जैन के घर पहुंचे और पथराव किया। उसके बाद फायर कर घायल कर दिया। महिला के पांव में गोली लगी। इसके बाद  ये लोग वहां से भाग गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए और महिला को अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


डीसीपी ईस्ट कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि प्रताप नगर सेक्टर-8 निवासी उषा जैन के पड़ोस में रहने वाला लड़का आदित्य का शनिवार शाम पार्क में क्रिकेट खेलते समय कुछ लड़कों से झगड़ा हो गया था। जिसके बाद वो लड़के 8 बजे आदित्य के घर पर पहुंचे लेकिन लड़कों को आदित्य का घर ठीक से नहीं मालूम था। वो आदित्य के पड़ोस में ही रहने वाली उषा जैन के घर को आदित्य का घर समझ बैठे और वहां पथराव करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतने में उषा जैन घर के बाहर निकली तो एक लड़के ने उनपर गोली चला दी। इसके बाद उषा जैन को सवाई मानसिंह अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने 4 लड़कों को हिरासत में लिया है और हमला करने वाले बाकि लड़कों की तलाश जारी है। वहीं इस घटना के बाद से कॉलोनी के लोगों में भय व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed