फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   botany professor found dead in a lake in pushkar

पवित्र कुंड में तैर रही थी लाश, शिनाख्त हुई तो निकले बाॅटनी के विभागाध्यक्ष

Fri, 10 Nov 2017 05:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 10 Nov 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
botany professor found dead in a lake in pushkar
कुंड में तैरता प्रोफेसर का शव - फोटो : Amar Ujala
पवित्र कुंड में तैरती लाश मिलने से सनसनी फैल गई। जब लाश की शिनाख्त की तो पता चला कि वह बॉटनी के विभागाध्यक्ष की थी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अजमेर के बूढ़ा पुष्कर कुंड में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति की लाश तैरती मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पुष्कर अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। मृतक की शिनाख्त अजमेर के क्रिश्चयनगंज निवासी काॅलेज लेक्चरर मनोज शर्मा के रूप में हुई।  पुष्कर थानाधिकारी महावीर शर्मा ने बताया कि बूढ़ा पुष्कर के कुंड में क्रिश्चयनगंज निवासी मनोज शर्मा का शव तैरता मिला था। वहीं बाहर उनकी बाइक भी खड़ी हुई थी। 

 

कुंड के पास बच्चों ने देखा था शराब पीते हुए

botany professor found dead in a lake in pushkar
शव को कुंड से बाहर निकाले जाने के बाद तफ्तीश करती पुलिस - फोटो : Amar Ujala
पुलिस को  स्थानीय बच्चों ने बताया कि मनोज शर्मा  शाम को घाट पर बैठकर शराब का सेवन कर रहा था। मनोज दयानंद काॅलेज में लेक्चरर के पद पर कार्यरत था। मनोज ने खुदकुशी की है या उसके साथ कोई हादसा हुआ है। इसकी जांच की जा रही है।

परिजनों ने मौत पर कोई संदेह नहीं जताया। दयानंद काॅलेज प्राचार्य प्रो. लक्ष्मीकांत ने बताया कि मनोज शर्मा बाॅटनी के विभागाध्यक्ष थे और दो दिन  से काॅलेज से भी छुट्टी पर चल रहे थे। संभवत: मनोज शर्मा किसी परेशानी में थे और इसके चलते उन्होंने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed