{"_id":"591c0feb4f1c1b8351f23af4","slug":"border-home-guard-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्र 55 तो नहीं मिलेगी होमगार्ड में एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्र 55 तो नहीं मिलेगी होमगार्ड में एंट्री
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 17 May 2017 02:37 PM IST
विज्ञापन
गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में होमगार्ड में भर्ती के लिए अब अधिकतम आयु सीमा 55 साल तय की गई है। इससे अधिक उम्र के व्यक्ति को होमगार्ड में नौकरी नहीं मिलेगी।
राजस्थान गृह रक्षा विभाग की बुधवार को यहां सचिवालय में आयोजित मासिक बैठक में यह जानकारी गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने दी। उन्होंने कहा कि बॉर्डर होम गार्ड की रिक्तियों तथा 70 प्रतिशत से अधिक नियोजन वाले केन्द्रों पर अब स्वयं सेवकाें की भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि 55 वर्ष से अधिक आयु के होमगार्ड को अब किसी भी सूरत में नियोजित नहीं किया जायेगा। राज्य सरकार ने निजी सिक्योरिटी एजेन्सीज में 25 प्रतिशत होमगार्ड्स स्वयं सेवकों को नियोजित करने के लिए अपनी सहमति दी है।
सीमा गृह रक्षा के नियोजन वाले बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर एवं श्रीगंगानगर जिलों में कुल 2 हजार 664 स्वीकृत स्वयंसेवक हैं। इनमें से कई पद खाली है। इनमें एक हजार 640 प्रति दिवस हैं, जो स्वीकृत नफरी का 61 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि गृह रक्षा विभाग के स्थाई स्टाफ में राजपत्रित सेवा के 56 स्वीकृत पदों के विरुद्ध 34 पद भरे हुए हैं।
बैठक में सामने आया कि इसी प्रकार अधीनस्थ सेवा के 687 स्वीकृत पदों के विरुद्ध 312, मंत्रालयिक सेवा के 152 के विरुद्ध 115 एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सेवा के 110 पदों के विरुद्ध 80 पद भरे हुए हैं। एक हजार पांच पदों के विरुद्ध 541 पद ही भरे हुए हैं तथा 464 पद रिक्त हैं। उन्होंने इन रिक्त पदाें को शीघ्र भरने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में प्रमुख शासन सचिव गृह दीपक उप्रेती ने बताया कि वित्त विभाग ने पुलिस विभाग में इस वर्ष होमगार्ड के नियोजन काफी कम कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिये वित्त विभाग को 1979 से अब तक की स्थिति स्पष्ट करते हुए प्रकरण को पुनः भिजवाने के निर्देश दिये गये हैं।
पुलिस महानिदेशक गृहरक्षा नवदीप सिंह ने विभागीय गतिविधियों की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि विभाग में स्थाई स्टाफ के कुल 474 पद रिक्त हैं, जिनमें से 201 रिक्तियां आरक्षियों की हैं। इन रिक्तियों के विरुद्ध होमगार्ड स्वयंसेवक लगाने की स्वीकृति के लिये राज्य सरकार को प्रस्ताव भिजवाया जा चुका है।