फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Bollywood Actor Amitabh Bachchan will come to Jaipur on 5th January

Amitabh Bachchan: फैंस के लिए खुशखबरी, अमिताभ बच्चन पांच जनवरी को आएंगे जयपुर, गुलाबीनगरी से उनका है खास नाता

Tue, 03 Jan 2023 01:41 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 03 Jan 2023 01:41 PM IST
सार

इंडियन सोसायटी ऑफ गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी की ओर से जेईसीसी में 63वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस आईएसजीकॉन 2023 का आयोजन किया जाएगा। इसी कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन मुख्य अतिथि बनकर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Bollywood Actor Amitabh Bachchan will come to Jaipur on 5th January
जयपुर आएंगे अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media

विस्तार

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए खुशखबरी है। अमिताभ बच्चन पांच जनवरी को जयपुर आ रहे हैं। वे जेईसीसी 63वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस 'आईएसजीकॉन 2023' में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


5 से 8 जनवरी तक देश-विदेश के नामी गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट जयपुर में जुटेंगे। इंडियन सोसायटी ऑफ गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी की ओर से सीतापुरा स्थित जेईसीसी में 63वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस आईएसजीकॉन 2023 का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश-विदेश से 3 हजार से अधिक एक्सपर्ट भाग लेंगे और पेट से जुड़ी बीमारियों के इलाज में आई नवीनतम तकनीकों की जानकारी देंगे।

विज्ञापन

चार दिन में कई सेशन होंगे

कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और सीनियर गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. रमेश रूप राय ने बताया कि कॉन्फ्रेंस में एकेडमिक्स के साथ कई तरह की एक्टीविटीज शामिल की गई हैं। चार दिनों में कई सेशन होंगे। जिसमें अलग-अलग देशों की सीनियर फैकल्टी नई रिसर्च और अन्य जानकारियां साझा करेंगे। आयोजन सचिव डॉ. संदीप निझावन ने बताया कि कॉन्फ्रेंस में यूरोप के डॉ. पाओलो एंजली, यूएसए से डॉ. अनिता अफजाली और डॉ. नोरा टेरॉट, मलेशिया से डॉ. रुनसुन, जर्मनी से डॉ. हेलमट न्यूमन, डॉ. गेरॉल्ड हॉल्टमैन, जापान से यामा मोटो जैसे नामी गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


कॉन्फ्रेंस के ट्रेजरार डॉ. मुकेश कल्ला ने बताया कि इस दौरान हैंड्स ऑन ट्रेनिंग सेशन भी होगा जिसमें नई तकनीकों को से सिम्युलेटर पर प्रयोग किया जाएगा। इसमें ईयूएस, हीमोक्लिप, सुपरफेशियल स्टमक कैंसर ट्यूमर रिमूवल जैसे प्रोसीजर्स किये जाएंगे। कॉन्फ्रेंस के जॉइंट ऑर्गनाइजिंग सेक्रेट्री डॉ. अनुराग गोविल और डॉ. अमित माथुर ने बताया कि एकेडमिक्स के अलावा गेस्ट्रो रन, गोल्फ टूर्नामेंट, सुपर सिंगर और फोटोग्राफी से जुड़ी एक्टीविटीज भी की जाएंगी।


जयपुर के डॉक्टर ने किया था अमिताभ का इलाज

अमिताभ बच्चन का गुलाबी नगरी जयपुर से बरसों पुराना रिश्ता है। फिल्म कूली की शूटिंग के दौरन जब अमिताभ बच्चन को पेट में चोट लगी थी, उस समय भी जयपुर के डॉ. सुधीर भंडारी ने ही उनके इलाज में अहम भुमिका निभाई थी। अमिताभ बच्चन को लीवर की गंभीर चोट के बावजूद एक नया जीवन गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट के ही कारण मिला था और आज तक उनके जीवन शैली में गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट का महत्पूर्ण योगदान है। जिसके चलते अमिताभ बच्चन और डॉक्टर्स के बीच का रिश्ता बहुत ही संवेदनशील है। जिसके चलते अमिताभ बच्चन अपने इतने बिजी शेड्यूल के बावजूद भी जयपुर में इस कॉन्फ्रेंस में पहुंच रहे हैं।  


'बड़े मियां, छोटे मिया' जयपुर में फिल्माया गया था
इसके अलावा राजस्थान के फिल्ममेकर केसी बोकाडिया ने अमिताभ के साथ आज का अर्जुन फिल्म बनाई थी। जिसके लिए वे जयपुर आए थे और यहां कुछ दिनों तक शूटिंग की थी। उन्होंने एमआइडी रोड फिल्म का एक अहम सीन शूट किया था और इसे देखने के लिए एमआइ रोड के दोनों तरफ हजारों की संख्या में लोग पहुंच गए थे। वहीं अमिताभ ने गोविंदा के साथ सिटी पैलेस में एक गाना शूट किया था। जो 'बड़े मियां, छोटे मिया' फिल्म में दिखाया गया था। इतना ही नहीं अमिताभ के बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन की कबड्डी लीग में 'पिंक पैंथर' जयपुर की टीम है। इस लीग को देखने के लिए बच्चन परिवार जयपुर पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed