फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   boat overturned in river parvan at jhalawar

परवन नदी हादसा: 15 बहे, एक शव मिला, 4 अब भी लापता

Tue, 08 Aug 2017 06:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 08 Aug 2017 06:44 PM IST
विज्ञापन
boat overturned in river parvan at jhalawar
रेस्क्यू टीम को मौके से दूर काकोनी गांव में मिला युवती का शव - फोटो : amar ujala
परवन नदी में नाव पलटने के बाद पानी में बहे 15 लोगों में से रेस्क्यू टीम को एक महिला की लाश मिली है जबकि चार लोग अब भी लापता है। जानकारी के अनुसार आज दोपहर बाद शुरु किए गए रेस्क्यू आॅपरेशन में नदी में बहे 15 में से 10 लोगों को रेस्क्यू कर बचा लिया गया जबकि 4 लोगों का अब भी कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


बारां से आई रेस्क्यू टीम मोटरबोट के जरिए 4 अन्य लोगों की तलाश कर रही है। तलाशी अभियान के दौरान रेस्क्यू टीम को काकोनी गांव के पास एक युवती का शव मिला हालांकि फिलहाल युवती के शव की शिनाख्तगी की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि  आज झालावाड़ में स्थित परवन नदी में नाव पर सवार 15 लोग नाव के पलटने से बह गए, जिनमें से 4 लोग तैरकर नदी किनारे पहुंच गए। इसके बाद 10 को और बचा लिया गया है। झालावाड़ जिला मुख्यालय से घटनास्थाल पर एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई है। एसडीआरएफ ने राहत कार्य तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बारां के छीपाबड़ौद क्षेत्र से नाव पर सवार होकर झालावड़ की ओर आ रहे लोगों से भरी नाव अचानक नदी में आए तेज बहाव के कारण पलट गई, जिसके बाद उसमें मौजूद 15 लोगों में से 5 का अब तक पता नहीं चला है। बारां में पिछले 48 घंटों से अच्छी बारिश हो रही है, जिससे वहां नदियां उफान पर हैं। इस बारिश को सीजन की अच्छी बारिश माना जा रहा है। 

 

तेज हवा ने लहरों को यूं किया उग्र

boat overturned in river parvan at jhalawar
फाइल फोटो
जानकारी के अनुसार हादसे की सूचना मिलते ही अकलेरा से पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे और लोगों की तलाश में रेस्क्यू आॅपरेशन शुरु कर दिया है। तैरकर आए चार जनों ने बताया कि तेज हवा के कारण लहरें भी तेज हो गई थीं। इससे नाव असंतुलित हो गई और पलट गई।

गौरतलब है कि अब तक अच्छी बारिश की राह देख रहा हाड़ौती अंचल में पिछले दो दिनों से अच्छी खासी बारिश हो रही है। बारिश के चलते यहां नदी नालों में पानी की खासी आवक भी होने लगी है। राजस्थान के चेरापूंजी कहे जाने वाले झालावाड़ जिले में इस बार सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed