{"_id":"598982e84f1c1b930a8b4583","slug":"boat-overturned-in-river-parvan-at-jhalawar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"परवन नदी हादसा: 15 बहे, एक शव मिला, 4 अब भी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परवन नदी हादसा: 15 बहे, एक शव मिला, 4 अब भी लापता
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 08 Aug 2017 06:44 PM IST
विज्ञापन
रेस्क्यू टीम को मौके से दूर काकोनी गांव में मिला युवती का शव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परवन नदी में नाव पलटने के बाद पानी में बहे 15 लोगों में से रेस्क्यू टीम को एक महिला की लाश मिली है जबकि चार लोग अब भी लापता है। जानकारी के अनुसार आज दोपहर बाद शुरु किए गए रेस्क्यू आॅपरेशन में नदी में बहे 15 में से 10 लोगों को रेस्क्यू कर बचा लिया गया जबकि 4 लोगों का अब भी कुछ पता नहीं चल सका है।
बारां से आई रेस्क्यू टीम मोटरबोट के जरिए 4 अन्य लोगों की तलाश कर रही है। तलाशी अभियान के दौरान रेस्क्यू टीम को काकोनी गांव के पास एक युवती का शव मिला हालांकि फिलहाल युवती के शव की शिनाख्तगी की कोशिश की जा रही है।
आपको बता दें कि आज झालावाड़ में स्थित परवन नदी में नाव पर सवार 15 लोग नाव के पलटने से बह गए, जिनमें से 4 लोग तैरकर नदी किनारे पहुंच गए। इसके बाद 10 को और बचा लिया गया है। झालावाड़ जिला मुख्यालय से घटनास्थाल पर एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई है। एसडीआरएफ ने राहत कार्य तेज कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बारां के छीपाबड़ौद क्षेत्र से नाव पर सवार होकर झालावड़ की ओर आ रहे लोगों से भरी नाव अचानक नदी में आए तेज बहाव के कारण पलट गई, जिसके बाद उसमें मौजूद 15 लोगों में से 5 का अब तक पता नहीं चला है। बारां में पिछले 48 घंटों से अच्छी बारिश हो रही है, जिससे वहां नदियां उफान पर हैं। इस बारिश को सीजन की अच्छी बारिश माना जा रहा है।

तेज हवा ने लहरों को यूं किया उग्र
फाइल फोटो
जानकारी के अनुसार हादसे की सूचना मिलते ही अकलेरा से पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे और लोगों की तलाश में रेस्क्यू आॅपरेशन शुरु कर दिया है। तैरकर आए चार जनों ने बताया कि तेज हवा के कारण लहरें भी तेज हो गई थीं। इससे नाव असंतुलित हो गई और पलट गई।
गौरतलब है कि अब तक अच्छी बारिश की राह देख रहा हाड़ौती अंचल में पिछले दो दिनों से अच्छी खासी बारिश हो रही है। बारिश के चलते यहां नदी नालों में पानी की खासी आवक भी होने लगी है। राजस्थान के चेरापूंजी कहे जाने वाले झालावाड़ जिले में इस बार सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।