{"_id":"59b00e804f1c1be97f8b4628","slug":"blue-whale-game-find-aware-camp-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लू व्हेल गेम: अवेयर करने के लिए स्कूल में लगाएं कैम्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लू व्हेल गेम: अवेयर करने के लिए स्कूल में लगाएं कैम्प
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 06 Sep 2017 08:53 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लू व्हेल गेम से होने वाले नुकसान को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट विधिक सेवा समिति ने गंभीरता दिखाई है। समिति अध्यक्ष एवं जस्टिस गोपालकृष्ण व्यास ने बच्चों को गेम के प्रति अवेयर करने के लिए स्कूलों में कैम्प लगाने के निर्देश दिए हैं।
दरअसल, समिति ने जोधपुर शहर की दसवीं कक्षा की एक छात्रा द्वारा ब्लू व्हेल गेम के टास्क को पूरा करने के लिए पहाड़ी से कूदने की घटना पर संज्ञान लिया है। जस्टिस व्यास ने इसे गंभीरता से लेते हुए उपसचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर धीरज शर्मा को निर्देश दिए हैं कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक स्कूल में जागरूकता कैम्प आयोजित किए जाएं। साथ ही, बच्चो एवं उनके अभिभावकों को होने वाले नुकसानों से अवगत कराया जाए। इस प्रकार के गेम से होने वाले नुकसान से बचने के लिए प्रचार-प्रसार का उचित माध्यम स्कूल ही है। ऐसे में प्रत्येक स्कूल में जाकर पैरा लीगल वालेंटियर्स एवं पैनल अधिवक्ता गेम के प्रति जागरूकता कार्यक्रम में सहयोग करें।