फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Blast in army area jodhpur, minor girl died

आर्मी एरिया में घर का दरवाजा खोलते ही जबरदस्त विस्फोट, मासूम की मौत

Fri, 29 Dec 2017 08:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 29 Dec 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
Blast in army area jodhpur, minor girl died
demo pic
जोधपुर के शिकारगढ़ सैन्य क्षेत्र स्थित हमीद बाग आर्मी आवासीय क्वार्टर में आज विस्फोट हो गया। इससे 8 वर्षीय मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि हादसे के बाद क्वार्टर का दरवाजा और छत भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची रातानाडा थाना पुलिस और सेना पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जोधपुर के शिकारगढ़ सैन्य क्षेत्र स्थित आर्मी आवासीय कॉलोनी हमीद बाग में धर्मेंद्र कुमार के क्वार्टर में आज जैसे ही बच्ची ने क्वार्टर का दरवाजा खोला तो जबरदस्त विस्फोट हुआ। जिससे धर्मेंद्र कुमार की 8 वर्ष की मासूम खुशी की गंभीर झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद सेना के अधिकारी, सेना पुलिस, रातानाडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


हादसे के बाद एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जहां टीम ने जांच के नमूने लिए। मृतका के शव का जोधपुर के एमजीएच मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस का ये कहना है

Blast in army area jodhpur, minor girl died
demo pic
रातानाडा थाना पुलिस के उपनिरीक्षक दिनेश लखावत ने बताया कि धर्मेंद्र कुमार सेना में पैरा रेजिमेंट में कार्यरत है। आज उसकी बच्ची ट्यूशन पढ़ने के बाद जैसे ही घर पहुंची और उसने क्वार्टर का दरवाजा खोला तो अचानक जबरदस्त विस्फोट हुआ। जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

फिलहाल विस्फोटक किस तरह का था, इस बारे में जानकारी नही हो सकी है।एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। अभी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed