फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   blackmailing group active in ajmer

पहले अशलील क्लिपिंग, फिर ब्लैकमेलिंग

Wed, 15 Mar 2017 05:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 15 Mar 2017 05:10 PM IST
विज्ञापन
blackmailing group active in ajmer
फेक फेसबुक आईडी से करता था ब्लैकमेल
प्रदेश में इन दिनों ब्लैकमेलिंग करने वाले कई गिरोह सक्रिय है। ये गिरोह युवतियों के जरिए धनाढ्य लोगों को अपने जाल में फांसता है। इसके बाद उनकी अतरंग फोटो खींचकर उन्हें मुकदमा दर्ज करवाने के लिए धमकाता है। ऐसा नहीं करने के लिए मोटी रकम की मांग करता है। राजधानी जयपुर के बाद अब अजमेर जिले में चल रहे इस रैकेट की जानकारी पुलिस को मि है। पुलिस ने तीन नामजद लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इस मामले का खुलासा केकड़ी निवासी एक पीड़ित व्यक्ति द्वारा इस गिरोह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद हुआ। पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि उसे एक युवती ने फोन किया और उसे चिकनी चुपड़ी बातों में फंसाते हुए मिलने के लिए बुलाया। वह उसे पुष्कर, अजमेर सहित कुछ जगह ले गई। बाद में अपना विश्वास जमाकर एक स्थान पर ले गई जहां गिरोह ने कैमरे सेट कर रखे थे। इसके बाद दोनों की वीडियो क्लिपिंग बना ली गई। इसकी जानकारी गिरोह में शामिल एक वकील ने उसे दी। वकील ने कहा कि युवती उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवा रही है। वह चाहे तो राजीनामा करवा सकता हैं। राजीनामे के लिए उससे पांच लाख रुपए की डिमांड की। उसने रुपए देने में असमर्थता जताई, तो मोल भाव का खेल चला। गिरोह में एक अन्य स्थानीय युवक भी शामिल है। जिसने युवती को अपनी परिचित बताया और मामला सस्ते में रफा दफा करने की बात कही।
विज्ञापन

युवतियां एेसे फंसाती हैं पैसे वालों को 

blackmailing group active in ajmer
blackmail
पीड़ित ने बताया कि गिरोह में सुन्दर युवतियों को सरगना व्यापारियों और धनाढय लोगों के मोबाईल नम्बर व उनकी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। युवतियां उनसे सम्पर्क कर घूमने के लिए बुलाती हैं। एक दो मुलाकात के बाद अपनी तय जगह पर ले जाकर अश्लील क्लिपिंग बनाई जाती है और इसके बाद युवक को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाने के लिए ब्लैकमेल किया जाता है। उसकी क्लिपिंग भी उसे दिखाई जाती है, जिससे कि वह भी घबरा जाता है और गिरोह को मोटी रकम देकर अपना पिण्ड छुडवाना चाहता है। इसके बाद यह दुसरा ग्राहक तलाशते हैं।

केकड़ी थानाधिकारी हरिराम कुमावत ने बताया कि पीड़ित युवक की रिपोर्ट के बाद कुछ ओर पुख्ता सूचनाएं भी मिली है। इससे आरोपियों के बारे में काफी कुछ सामने आ गया है। काॅल डिटेल्स भी खंगाली जा रही है। जल्द ही गिरोह के सदस्यों को दबोच कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed