फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Blackened the face of the principal

हैडमास्टर के मुंह पर टीचर ने पोती कालिख, छेड़छाड़ के आरोप

Fri, 31 Mar 2017 07:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 31 Mar 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
Blackened the face of the principal
प्राचार्य के चेहरे पर कालिख पुती - फोटो : amar ujala
अजमेर के एक प्राइवेट स्कूल के हैडमास्टर के मुंह पर उसी स्कूल की टीचर ने कुछ लोगों के साथ मिलकर कालिख पोत दी। टीचर और कुछ लोगों का आरोप है कि हैडमास्टर लगातार छेड़छाड़ कर रहा था। इस मामले ने तूल पकड़ लिया है।
विज्ञापन


ये मामला किशनगढ़ तहसील के माहेश्वरी इंटरनेशनल स्कूल का है। स्कूल की एक टीचर ने अपने ही स्कूल के हैडमास्टर प्रदीप कुमार पाण्डे पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। टीचर का आरोप है कि हैडमास्टर पाण्डे उसे फर्निचर दिखाने के नाम पर जयपुर ले गए थे। इस दौरान छेड़छाड़ की।
विज्ञापन


इस घटना का पता महिला टीचर के समर्थकों को चला और बात फैल गई। इसके बाद संबंधित टीचर और कुछ लोगों ने मिलकर पाण्डे के साथ मारपीट की और इस दौरान कुछ लोगों ने उनके मुंह पर काली स्याही भी पोत दी। स्कूल में हंगामे की सूचना पर मदनगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से एक—दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। प्राचार्य पाण्डे ने टीचर विपुल चतुर्वेदी सहित अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दी। दोनों की शिकायत पर परस्पर मुकदमें दर्ज कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed