फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   black buck case : Salman khan passionate after hearing the statement of the witness in the CD,

कोर्ट में भावुक हुए सलमान, वीडियो सीडी के जरिए गवाह के बयान सुन आंखों में भर आया पानी

Thu, 04 Jan 2018 04:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 04 Jan 2018 04:58 PM IST
विज्ञापन
black buck case : Salman khan passionate after hearing the statement of the witness in the CD,
सलमान खान
बहुचर्चित कांकाणी हिरण शिकार मामले में फिल्म अभिनेता सलमान खान आज जोधपुर के सीजेएम ग्रामीण कोर्ट में पेश हुए। करीब 19 साल पुराने इस मामले में सलमान खान जोधपुर में होने के कारण अचानक व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित हुए।
विज्ञापन


यहां सलमान खान करीब 40 मिनट तक अदालत में रहे। इस दौरान सलमान के वकील ने चश्मदीद गवाह पूनमचंद की गवाही की वीडियो सीडी अदालत में चलाई। जहां बयान को देख व सुन सलमान भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गई। हालांकि, समयाभाव के कारण आज भी अंतिम बहस अधूरी रही। अब मामले की सुनवाई कल भी जारी रहेगी।
विज्ञापन


दरअसल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जोधपुर जिले के पीठासीन अधिकारी देवकुमार खत्री की अदालत में कांकाणी शिकार मामले में बचाव पक्ष की अंतिम बहस चल रही है।

बॉडीगार्ड शेरा भी रहा कोर्ट में साथ

black buck case : Salman khan passionate after hearing the statement of the witness in the CD,
जोधपुर कोर्ट में पहुंचे सलमान - फोटो : amar ujala
सुनवाई के दौरान न्यायालय पहुंचे सलमान खान के साथ उनके बॉडीगार्ड शेरा और एक अन्य व्यक्ति भी साथ रहे। ब्लैक कलर की शर्ट, ग्रे कलर का जैकेट और ब्लू रंग की जींस पहने सलमान सीधे ही कूल अंदाज में कोर्ट परिसर पहुंचे। सलमान के आने की सूचना मिलते ही कोर्ट में उनके प्रशंसकों की भीड़ भी जमा होने लगी।

हालांकि, पुलिस की आेर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के चलते लोगों को उनसे दूर ही रखा गया। इसके लिए यहां पुलिस ने बैरीकेड्स भी लगा दिए। उधर, कोर्ट में सलमान के अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत ने चश्मदीद गवाह पूनमचंद की वीडियोग्राफी लैपटॉप पर मजिस्ट्रेट को दिखा कर अंतिम बहस की।

यह है पूरा मामला, जानिए

black buck case : Salman khan passionate after hearing the statement of the witness in the CD,
सलमान खान
एक अक्टूबर 1998 की रात सलमान पर कांकाणी गांव की सरहद में दो काले हिरण के शिकार करने का आरोप लगा। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इस कारण वहां से सलमान खान अपनी जिप्सी में सैफअली खान, सोनाली बेन्द्रे, नीलम व तब्बू को लेकर भाग निकले।

ग्रामीणों ने मौके से दो काले हिरण बरामद किए। दोनों हिरण की गोली लगने के कारण मौत हो चुकी थी। इस मामले में सलमान खान पर दोनों काले हिरण को गोली मारने और सैफ सहित एक्ट्रेस तब्बू, नीलम व सोनाली बेन्द्रे पर शिकार के लिए सलमान को उकसाने का केस चल रहा है।

सूत्रों के अनुसार अब यह मामला अंतिम चरण में है। मामले में अंतिम बहस इस माह के अंत तक पूरी होने की संभावना है। इसके बाद अगले माह तक फैसला आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed