{"_id":"59886b704f1c1b577c8b4664","slug":"bjp-will-start-new-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया भारत-संकल्प से सिद्धि अभियान, भाजपा ने जारी किया कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया भारत-संकल्प से सिद्धि अभियान, भाजपा ने जारी किया कार्यक्रम
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 07 Aug 2017 07:12 PM IST
विज्ञापन
BJP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्त क्रांति के 75 साल पूरे होने पर देशभर में आयोजित होने वाले नया भारत-संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत राजस्थान में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर नौ अगस्त से इस अभियान का आगाज होगा। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 जुलाई को मन की बात कार्यक्रम में कहा था कि 1943 से 1947 के बीच के 5 वर्ष संकल्प से सिद्धि के निर्णायक वर्ष थे। यह संकल्प देश को आजाद कराने का आधार बने।
इस अभियान के दौरान तिरंगा यात्रा, रक्तदान, वृक्षारोपण सहित कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। अभियान 30 अगस्त् तक चलेगा। इसके लिए प्रदेश भाजपा ने कार्यक्रम जारी किया है। ये कार्यक्रम राज्य, जिला, तहसील, पंचायत और वार्ड स्तर पर आयोजित होंगेे। इस मौके पर अगले पांच साल में देश को फिर से बदलने का संकल्प लिया जाएगा।
ये कार्यक्रम होंगे
9 अगस्त- स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण
10 से 14 अगस्त- तिरंगा यात्रा
14 अगस्त - राष्ट्रभक्ति संध्या, राष्ट्रीय गीतों की प्रतियोगिता
15 अगस्त- पीएम व सीएम के उद्बोधन
16 से 30 अगस्त- नया भारत पर परिचर्चाएं