{"_id":"5a37c5174f1c1baa268b49cc","slug":"bjp-s-claim-after-gujarat-and-himachal-s-victory-by-elections-will-win-here-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात और हिमाचल की जीत के बाद बीजेपी के मंत्री का दावा, यहां भी जीतेंगे उपचुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात और हिमाचल की जीत के बाद बीजेपी के मंत्री का दावा, यहां भी जीतेंगे उपचुनाव
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 18 Dec 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
वासुदेव देवनानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की जीत के बाद प्रदेश भाजपा में भी उत्साह की लहर है। अब सरकार के मंत्री ने उपचुनाव पर जीत का दावा किया है।
राजस्थान सरकार में शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश की जीत राष्ट्रवाद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्मे की जीत है। यह जीत भाजपा सरकार में हुए विकास कार्यों की जीत है। गुजरात में छठी बार जनादेश देकर जनता ने दिखा दिया है कि वो विकास के साथ है। देवनानी ने कहा कि हम आगामी दिनों में अजमेर में होने वाले लोकसभा उपचुनाव में भी भारी मतों से जीतेंगे।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रवाद आम जनता की सोच के साथ चल रहा है। प्रधानमंत्री ने जिस तरह पूरी दुनिया में देश का मान बढ़ाया उसे देखते हुए जनता ने फिर से हमें चुना। यह जीत का श्रेय राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भी दिया।
देवनानी ने कहा कि कांग्रेस ने तुष्टिकरण की नीति का सहारा लिया, इसलिए मतदाताओं ने उसे फिर से नकार दिया। देवनानी ने कहा कि आगामी अजमेर लोकसभा उपचुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी इसी तरह जीत दर्ज करेगी।