फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   BJP MLA's announcement- will contest the state's 200 seat in the state

भाजपा MLA का ऐलान- विधानसभा चुनाव में BJP के खिलाफ 200 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Mon, 13 Nov 2017 02:16 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 13 Nov 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
 BJP MLA's announcement- will contest the state's 200 seat in the state
सीकर में जनसभा को संबोधित करते भाजपा के बागी नेता घनश्याम तिवाड़ी - फोटो : amar ujala
राजस्थान में अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले भाजपा विधायक ने कहा है कि उनकी पार्टी प्रदेश में विधानसभा की सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस पार्टी के नाम की घोषणा अगले साल मकर संक्रांति के दिन होगी।  
विज्ञापन


तिवाड़ी ने आज सीकर के रामलीला मैदान में आयोजित प्रतिनिधि सम्मेलन में कहा कि मकर संक्रांति को प्रदेश में एक नई राजनीतिक शक्ति का उदय होगा। उनकी नई पार्टी प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ेगी। तिवाड़ी ने कहा कि वे आगामी विधानसभा चुनाव मौजूदा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ेंगे। वे सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से ही विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान में सामंतवादी तानाशाही सरकार के भ्रष्टाचार व अराजकता से त्रस्त है। आपातकाल जैसे हालात प्रदेश में बन गए है। तिवाड़ी ने कहा कि वंचित वर्ग के आरक्षण के बिल को पिछले 4 सालों से सरकार दबा कर बैठी है जिसे विधानसभा में पास भी कर दिया गया, लेकिन कोई आगे कार्यवाही नहीं की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पद्मावती विवाद के लिए भी सरकार जिम्मेदार

 BJP MLA's announcement- will contest the state's 200 seat in the state
भाजपा विधायक घनश्याम तिवाड़ी - फोटो : Amar Ujala
तिवाड़ी के मुताबिक पद्मावती को लेकर उठे विवाद की जड़ संजय लीला भंसाली नहीं, राजस्थान सरकार है और ये प्रदेश के लिए दुर्भाग्य का विषय है। सरकार को इस मामले पर अपनी नीति स्पष्ट करनी चाहिए। किसी की भावनाओं से खेलना व ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ उचित नहीं।

जो राष्ट्रवादी संगठन इस पूरे मामले में विरोध जता रहे हैं उन्हें बोस्टन नाम की कंसल्टिंग कंपनी के मुद्दे को भी उठाना चाहिए, जिसके इशारे पर ​प्रदेश सरकार काम कर रही है। इस निजी कंपनी की लापरवाही का ही नतीजा है कि प्रदेश की शान पर सवाल खड़े हो गए हैं।

इस कंपनी ने राजस्थान ट्यूरिज्म डिपार्टमेंट के आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर प्रदेश का गौरव चितौड़गढ़ की रानी पद्मनी को मुगल शासक अलाउद्दीन खिलजी की प्रेमिका बता दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed