{"_id":"633e734306c1b06502055f21","slug":"bjp-mla-ramlal-sharma-commented-on-gehlot-government-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: विधायक ने कहा- गहलोत सरकार की दोहरी राजनीति, ईमानदारी से काम कर रहे अधिकारी बन रहे 'बलि का बकरा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: विधायक ने कहा- गहलोत सरकार की दोहरी राजनीति, ईमानदारी से काम कर रहे अधिकारी बन रहे 'बलि का बकरा'
Thu, 06 Oct 2022 11:49 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:49 AM IST
सार
राजस्थान बीजेपी मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाए रखने वाले अधिकारियों के खिलाफ सरकार की ओर से की जा रही दोहरी राजनीति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, टोंक जिले में डिप्टी एसपी-एसएचओ की बलि सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खुश करने के लिए दी गई।
विज्ञापन
विधायक रामलाल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में बीजेपी विधायक रामलाल शर्मा ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रहते हुए जो भी मामले होते हैं। उन मामलों में अधिकारियों की बिना जांच किए सजा देने का काम किया जाता है। प्रदेश में कई ऐसे मामले हुए, जिसमें अधिकारियों का कोई दोष नहीं था। फिर भी उन्हें बलि का बकरा बनाया गया।
विज्ञापन
विधायक रामलाल ने कुछ मामलों का जिक्र करते हुए बताया, गोपालगढ़ कांड में अधिकारियों की बिना गलती के ही उन्हें सजा मिली। जयपुर में अधिवक्ताओं के आंदोलन में भी अधिकारियों को बलि का बकरा बनाया गया। वहीं, टोंक जिले के निवाई में डिप्टी एसपी और एसएचओ को सजा मिली। इस मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रास्ता जाम किया। इसमें रास्ता रोकने के लिए प्रोत्साहित करने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को खुश करने के लिए प्रदेश सरकार ने अधिकारियों को बलि का बकरा बनाया।
विज्ञापन
विधायक ने कहा, अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाते हुए अधिकारी अपना काम नहीं करेंगे तो आने वाले समय में अराजकता का माहौल बनेगा। राजस्थान में पहले से ही कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। कुछ अधिकारी ऐसे हैं, जो कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम करते हैं। उन अधिकारियों का मनोबल अगर इसी तरीके से गिरता है तो मुझे लगता है कि राजस्थान के अंदर आने वाले समय में कोई भी अधिकारी रिस्क लेने का काम नहीं करेगा। आवश्यकता इस बात की है कि गुनहगार को सजा मिले और हकदार को सम्मान मिले। इस प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के ऊपर सरकार काम करेगी तो अधिकारियों का मनोबल बना रहेगा।
विज्ञापन