{"_id":"59899bf04f1c1bf62d8b483c","slug":"bjp-mla-ghanshyam-tiwari-will-create-third-front-in-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BJP एमएलए ने दिए थर्ड फ्रंट बनाने के संकेत, सीएम से नहीं बनती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP एमएलए ने दिए थर्ड फ्रंट बनाने के संकेत, सीएम से नहीं बनती
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 08 Aug 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
घनश्याम तिवाड़ी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब एक महीने बाद भाजपा के वरिष्ठ विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने एक बार फिर बगावती तेवर दिखाते हुए राज्य में तीसरा मोर्चा बनाने के संकेत दिए है।
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सरकार के खिलाफ बगावत पर उतरे घनश्याम तिवाड़ी ने आज जयपुर में प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने राजे के खिलाफ एक बार फिर जमकर जहर उगला। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश में लोक संग्रह अभियान चलाकर पार्टी और सरकार के मौजूदा नेतृत्व की असलीयत सामने लाएंगे। प्रदेश में अपना लक्ष्य नई सियासी शक्ति का निर्माण बताते हुए उन्होंने तीसरे मोर्चे के गठन का भी संकेत दिया।
उन्होंने कहा कि पिछले दिना राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जब प्रदेश के दौरे पर आए थे, तब उनकी शिकायत की गई। साथ ही यह भी कहा कि मेरे खिलाफ कार्रवाई भी संभव नहीं है, क्योंकि कार्रवाई का कोई आधार नहीं है। अनुशासन समिति की ओर से जो आरोप लगाए हैं, उनका उन्होंने तर्क संगत उत्तर दिया। इसके बाद उनके पास कार्रवाई का कोई आधार नहीं बनता।

तिवाड़ी ने सीएम पर लगाए हैं ये गंभीर आरोप
सीएम वसुंधरा राजे
- फोटो : vasundhra raje
वरिष्ठ भाजपा विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने अपनी ही पार्टी की सीएम वसुंधरा राजे पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा था कि सिविल लाइंस स्थित जिस सरकारी आवास में राजे अभी रह रही है वह उसे हड़पना चाहती है।
तिवाड़ी ने आरोप लगाया है कि जीएसटी बिल को पास करने के लिए पिछले दिनों बुलाए विधानसभा के सत्र में राजस्थान मंत्री वेतन संशोधन विधेयक-2017 पास किया गया। इस विधयेक का मकसद बंगला नंबर 13 पर आजन्म कब्जा करना है। उन्होंने राजे पर सरकारी सम्पदा के दुरुपयोग का खुला आरोप लगाया है। इसको लेकर उन्होंने पिछले दिनों खुला पत्र भी जारी किया था। तिवाड़ी ने राजे ने आठ मंत्रियों और रोहिताश्व शर्मा के माध्यम से उन पर गंभीर आरोप लगवाए।
वसुंधरा राजे और मंत्रियों पर निशान साधने के कारण तिवाड़ी को भाजपा की केंद्रीय अनुशासन कमेटी नोटिस जारी कर जबाव तलब कर चुकी है।