{"_id":"59429bd74f1c1b761a8b4840","slug":"bjp-mla-ghanshyam-tiwari-support-kisaan-aandolan","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन: बीजेपी एमएलए तिवाड़ी ने भी दिया समर्थन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन: बीजेपी एमएलए तिवाड़ी ने भी दिया समर्थन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 15 Jun 2017 08:08 PM IST
विज्ञापन
घनश्याम तिवाड़ी
- फोटो : file photo
राजस्थान में अपनी ही पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ बयानबाजी कर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने किसान आंदोलन का समर्थन किया है।
विधायक तिवाड़ी ने बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में कहा है कि भारतीय किसान संघ की मांग के मद्देनजर राजस्थान विधानसभा का विशेष सत्र किसानों की समस्याओं को लेकर बुलाना चाहिए। इस सत्र में सभी को बिना किसी सरकारी व्हिप के बोलने का मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान का किसान देश में सबसे ज्यादा प्रताड़ित और परेशान है। यहां किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है।
तिवाड़ी ने कहा कि राजस्थान में भूजल स्तर काफी नीचे है और ऐसे में किसानों को अधिक एचपी की मोटर का उपयोग करना पड़ता है, जिससे बिजली की खपत ज्यादा होती है। सरकार भी बिजली की दरों में बढ़ोतरी कर रही है, जिससे किसानों पर भार पड़ रहा है। उन्होंने किसानों की मांगों को जायज बताते हुए दीन दयाल वाहिनी के समर्थन की भी घोषणा की।