{"_id":"598f19494f1c1b966c8b4707","slug":"bjp-mla-ghanshyam-tiwari-roars-again-in-sikar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह के दौरे पर बोले तिवाड़ी 'मैं दूसरों की मीटिंग में नहीं जाता,खुद मीटिंग लेता हूं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह के दौरे पर बोले तिवाड़ी 'मैं दूसरों की मीटिंग में नहीं जाता,खुद मीटिंग लेता हूं'
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 12 Aug 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
सीकर में जनसभा को संबोधित करते भाजपा के बागी नेता घनश्याम तिवाड़ी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा में बगावत कर रहे वरिष्ठ विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा है।
सीकर जिले के लोहार्गल में आज तिवाड़ी ने दोहराया कि वे पार्टी के नही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ हैं। लोकसंग्रह अभियान के तहत करीब एक हजार कार्यकर्ता उनके साथ लोहार्गल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने माहेश्वरी धर्मशाला में आयोजित सभा में कहा कि वर्तमान समय में पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलने की जरूरत है।
बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए तिवाड़ी ने कहा कि पीएम ने भ्रष्टाचार हटाने का नारा दिया है, उसी थीम पर काम करते हुए वर्तमान सरकार के खिलाफ हूं। क्योंकि राजस्थान में व्याप्त भ्रष्टाचार का असली स्रोत सरकार है। सरकार की मुखिया सीएम हैं, इस वजह से वे सीएम का विरोध कर रहे हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे में मौजूद ना रहने के सवाल पर तिवाड़ी ने कहा कि वे दूसरों की मीटिंग में नहीं जाते, बल्कि खुद मीटिंग करते हैं।