कृष्ण भक्ति में जमकर झूमी भाजपा विधायक, देखने वाले रह गए दंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहें है। कान्हा के जन्म की खुशी में आम आदमी से लेकर राजनेता तक भक्ति रस में सराबोर नजर आ रहें है।
ऐसा ही कुछ धौलपुर में देखने को मिला। जहां के मच्छकुण्ड में आयोजित एक भक्ति कार्यक्रम में धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह जमकर झूमती नजर आई।
कृष्ण भजन प्रस्तुति के दौरान विधायक स्वयं पर काबू नहीं रख सकी है और कृष्ण भक्ति में सराबोर हो गई। विधायक कुशवाह का कृष्ण भक्ति में झूमते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
चर्चा का विषय बन गई विधायक
जिसे देखकर लोग भी दंग है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भगवान कृष्ण की भक्ति करने वाले सब कुछ भूलकर उन्हीं में ही रम जाते है और विधायक कुशवाह के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है।
गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व हुए धौलपुर उपचुनाव में भाजपा की शोभारानी कुशवाह बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। कुशवाह के पति और धौलपुर के पूर्व विधायक को सजा के कारण यहां उपचुनाव हुए थे।