{"_id":"5991ab294f1c1b47688b49b8","slug":"bjp-leader-s-murder-revealed-tenant-did-the-murder","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BJP नेता के मर्डर का खुलासा: किराएदार की नियत हुई खराब, 'कब्जा' करना चाहता था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP नेता के मर्डर का खुलासा: किराएदार की नियत हुई खराब, 'कब्जा' करना चाहता था
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 14 Aug 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी का नौकर निशांत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन पहले हुए बीजेपी के नेता के मर्डर का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने किरायेदार और नौकर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
कोटा में चार दिन पहले रेलवे स्टेशन के बाहर भाजपा नेता दुर्गेश मालवीय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आज इसका खुलासा करते हुए बताया कि दुर्गेश मालवीय की हत्या उसके किरायेदार भुवनेश शर्मा ने की थी। भुवनेश शर्मा और दुर्गेश के बीच रेस्टारेंट खाली कराने को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने हत्याकांड में मदद करने वाले उसके नौकर गिरफ्तार को किया है, लेकिन अभी भी मुख्य आरोपी भुवनेश शर्मा फरार है।
दुर्गेश ने अगस्त में रेस्टोरेंट खाली करने का कह रखा था। पुलिस के अनुसार, भुवनेश रेस्टोंरेंट पर कब्जा करने की नियत से मकान मालिक दुर्गेश मालवीय की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्याकांड से पहले आरोपी भुवनेश शर्मा ने बकायदा रैकी की और अपना मोबाइल दिल्ली में अपनी पत्नी के पास छोड़ आया। ताकि पुलिस यकीन हो जाए कि वह हत्याकांड के वक्त दिल्ली में ही था।

रेस्टोरेंट खाली कराने को लेकर था झगड़ा
फरार आरोपी भुवनेश
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में उस वक्त सफलता मिली जब यह सामने आया कि दुर्गेश और भुवनेश के बीच रेस्टोरेंट खाली कराने को लेकर झगड़ा चल रहा है। पुलिस ने इसी दिशा में जांच आगे बढ़ाई तो सफलता मिली।
रेस्टोंरेंट पर काम करने वाले नौकर निशांत को पुलिस ने पकड़ा और पूरी कहानी बयां कर दी। इसके बाद पुलिस ने निशांत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब भुवनेश की तलाश में है।