Rajasthan Politics: रिटायरमेंट की उम्र पर बयान देकर फंसे सतीश पूनिया, भाजपा नेताओं ने ही खोला मोर्चा
सतीश पूनिया अपने रिटायरमेंट के बयान से शायद युवाओं को साधना चाहते थे लेकिन उनका दांव उल्टा पड़ गया। दूसरी ओर वसुंधरा राजे की लोकप्रियता युवाओं में बढ़ती नजर आ रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सतीश पूनिया ने नताओं की रिटायरमेंट की उम्र को 70 साल करने की वकालत की थी। उनके इस बयान से भाजपा के कई बड़े नेता ही नाराज हो गए हैं। पूनिया के खिलाफ भाजपा के ही कई बड़े नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है।
एक टॉक शो में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने रिटायरमेंट ऐज का जिक्र क्या किया कि उनके साथी और भाजपा के नेता ही उनसे नाराज दिखने लगे। पूनिया के बयान के बाद 70 साल के डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने आमागढ़ पहाड़ी पर चढ़ाई कर दी। पहाड़ पर चढ़कर उन्होंने अपनी मांग रखी।
वहीं उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि उम्र का राजनीति से क्या लेना-देना, ये पूनिया की निजी राय है। पार्टी के बड़े चेहरे ही नहीं बल्कि एक बड़ा समुदाय इस टिप्पणी से नाराज है। चर्चा यह भी है कि पूनिया के बयान से संघ के कई बड़े नेता भी नाराज चल रहे हैं। कुछ संघ के भी कार्यकर्ता जो अब राजनीति में अपना भाग्य आजमाना चाहते हैं, उनको भी बड़ा धक्का लगा है।
पूनिया इस बयान से शायद युवाओं को साधना चाहते थे लेकिन उनका बयान उल्टा पड़ गया। दूसरी ओर वसुंधरा राजे काफी सक्रिय नजर आ रही हैं। राजे की युवा नेताओं की तस्वीरें सामने आ रही हैं। दूसरी ओर वसुंधरा राजे की नागपुर यात्रा से राजे को लेकर एक अलग माहौल नजर आने लगा है। जो अब तक दबी जुबान में राजे का समर्थन कर रहे थे, वो अब अपनी फोटो के साथ राजे की फोटो लगा कर सोशल मीडिया पर निःसंकोच शेयर कर रहे हैं।