{"_id":"58c8b89d4f1c1b1d6132ae04","slug":"bjp-doing-everything-to-win-the-shobharani","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभारानी को जिताने के लिए भाजपा ने झौंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभारानी को जिताने के लिए भाजपा ने झौंकी ताकत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 15 Mar 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
धौलपुर विधानसभा सीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ अप्रेल को धौलपुर विधानसभा के लिए होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शोभारानी कुशवाह को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने बुधवार दोपहर को नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर झालावाड़ सांसद दुष्यंंत सिंह व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी भी मौजूद थे। हालांकि कांग्रेस की ओर से अभी तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है।
शोभारानी के नामांकन दाखिल करने से पूर्व भाजपा नेताओं की बैठक हुई।
इसके बाद कुशवाह के समर्थन में भाजपा के दिग्गजों ने एक जनसभा भी की। जिसमें भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी के साथ केबिनेट मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़, कालीचरण सर्राफ, यूनुस खान सहित क्षेत्रीय सांसद मनोज राजौरिया व सांसद दुष्यंत सिंह भी उपस्थित थे। इस मौके पर परनामी ने कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस ने कभी विकास कार्य नहीं किए। यह सीट भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है।
अल्पसंख्यक वोट पर नजर
धौलपुर विधानसभा में अल्पसंख्यक वोट करीब बीस हजार है। इसी को देखते हुए सरकार ने रातोंरात यहां से पूर्व विधायक रहे अब्दुल सगीर को राज्यमंत्री का दर्जा दे दिया है। उन्हें वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विधायक पति को हो गई है जेल
गौरतलब है कि वर्ष 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में बसपा के बी.एल.कुशवाह निर्वाचित हुए थे। चर्चित नरेश हत्याकांड में बी.एल. कुशवाह को आरोपी बनाया गया। पिछले साल आठ दिसंबर को धौलपुर की अपर सत्र एवं जिला अदालत ने कुशवाह को नरेश हत्याकांड में दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद विधानसभा ने उनकी सदस्यता समाप्त कर दी।