Rajasthan: सीपी जोशी से मिलने पहुंचे भाजपा नेता, कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे को लेकर निर्णय करने की मांग
भाजपा विधायक दल ने सीपी जोशी से कांग्रेस विधायकों की इस्तीफा स्वीकार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे को लेकर अनिश्चितता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान कांग्रेस में सियासी संकट के बीच भाजपा एक्टिव हो गई है। भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी से मिलने पहुंचा। उन्होंने स्पीकर से कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे को लेकर विचार करने को कहा। उन्होंने कहा कि इसे रोके नहीं और कोई निर्णय लें। जिससे लोगों को स्थिति का पता चल सके।
राजस्थान बीजेपी विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि हम नियम के अनुसार सभी मांगें करेंगे। भाजपा नेताओं ने कहा कि गहलोत सरकार अल्पमत में है। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस्तीफा देने वालों (कांग्रेस विधायक) की स्थिति को लेकर राजस्थान में अनिश्चितता है। क्या वे अभी भी मंत्री हैं? जैसा कि निर्णय नहीं हुआ है। भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि इसे लेकर निर्णय लें। जिससे लोगों को स्थिति का पता चल सके।