फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Bharatpur will have Independence Day celebrations

स्वतंत्रता दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह इस बार इस शहर में होगा

Tue, 27 Jun 2017 04:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 27 Jun 2017 04:14 PM IST
विज्ञापन
Bharatpur will have Independence Day celebrations
भारतीय तिरंगा
राजस्थान सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन संभाग मुख्यालयों पर आयोजित करने का तय किया है। इस बार ये समारोह भरतपुर में होगा। 
विज्ञापन


भरतपुर में इस आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। मुख्य सचिव ओ.पी. मीणा की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में बैठक हुई। जिसमें सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने कहा कि पूर्व में अन्य संभाग मुख्यालय पर आयोजित किए गए समारोह की भांति भरतपुर संभाग मुख्यालय पर स्वाधीनता दिवस समारोह-2017 का आयोजन अच्छा हो, इसके लिए हम सभी को अभी से मिल-जुल कर व आपस में समन्वय स्थापित कर समयबद्ध कार्य करने होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सार्वजनिक निर्माण विभाग, आरयूडीपीआई, जनस्वास्थ्य, नगरीय विकास, गृह एवं पुलिस विभाग के राज्य स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी शीघ्र भरतपुर जाकर व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में संभाग स्तर के अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा करें। इससे पूर्व सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव पी.के. गोयल ने स्वाधीनता दिवस समारोह-2017 के मनाए जाने की  जानकारी दी। उन्होंने भरतपुर के संभागीय आयुक्त व जिला कलेक्टर को निर्देश दिए कि वे समारोह के आयोजन का स्थान का चयन, ऐटहोम कार्यक्रम, शहीद स्मारक स्थल का चयन कर शीघ्र इसकी सूचना राज्य सरकार को भिजवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोयल ने यह भी निर्देश दिए कि वे जयपुर से जाने वाले जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के ठहरने की व्यवस्था के साथ भरतपुर के जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी भी नियुक्त करें। मुख्य सचिव ने भरतपुर शहर की विशेष साफ सफाई, रोड रिपेयर, ट्रेफिक प्लान व पार्किंग व्यवस्था, वीआईपी पास तथा सार्वजनिक स्थानों व भवनों पर यूआईटी व नगर निगम दोनों मिलकर सजावटी रोशनी की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed