फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Bharatpur Rajasthan Rashan Card Name Lord Hanuman Ji Murli Manohar: Ration card on the name of hanuman ji and mandir murli manohar ji in bharatpur rajasthan

राजस्थान: हनुमान जी और मुरली मनोहर के राशन कार्ड, हर महीने ले रहे केरोसिन

Fri, 12 Mar 2021 02:55 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: कुमार संभव Updated Fri, 12 Mar 2021 02:55 PM IST
सार

  • राशन कार्ड में उपभोक्ता का नाम ढूंढार वाले हनुमानजी जी है, जिनकी उम्र 81 वर्ष लिखी गई है। उनके पिता का नाम केसरी दर्ज है तो उनके परिवार में अन्य पांच लोगों के नाम भी लिखे हैं।

विज्ञापन
Bharatpur Rajasthan Rashan Card Name Lord Hanuman Ji Murli Manohar: Ration card on the name of hanuman ji and mandir murli manohar ji in bharatpur rajasthan
राजस्थान: हनुमान जी और मुरली मनोहर जी के नाम पर बने राशन कार्ड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के भरतपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे अधिकारियों के साथ-साथ आम लोग भी हैरान हैं। दरअसल, यहां राशन कार्ड की लिस्ट में हनुमान जी और मंदिर मुरली मनोहर जी के नाम भी दर्ज हैं। साथ ही, इन राशन कार्ड पर हर महीने केरोसिन भी लिया जा रहा है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद भरतपुर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

गौरतलब है कि खाद्य सुरक्षा योजना के तहत देश के नागरिकों के राशन कार्ड बनाए जाते हैं, लेकिन राजस्थान के भरतपुर में हनुमान जी का भी राशन कार्ड बना हुआ है। जांच में सामने आया है कि हनुमान जी कथित रूप से हर महीने उस राशन कार्ड से केरोसिन तेल भी लेते हैं। इस राशन कार्ड में उपभोक्ता का नाम ढूंढार वाले हनुमानजी जी है, जिनकी उम्र 81 वर्ष लिखी गई है। उनके पिता का नाम केसरी दर्ज है तो उनके परिवार में अन्य पांच लोगों के नाम भी लिखे हैं। इस राशन कार्ड पर हनुमान जी के नाम के साथ उनका फोटो भी लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

121 साल के मुरली मनोहर

बता दें कि हनुमान जी के अलावा मंदिर मुरली मनोहर जी के नाम पर भी राशन कार्ड बना हुआ है, जिनकी उम्र 121 वर्ष दर्ज है। यह मामला रुदावल पंचायत का बताया जा रहा है। जांच में पता चला है कि इन दोनों राशन कार्ड से केरोसिन भी लिया जा रहा है।

विज्ञापन

मामले की जांच में जुटे अधिकारी

इस मामले का खुलासा होने के बाद रसद विभाग जांच में जुट गया है। जिला रसद अधिकारी सुभाष चंद गोयल ने मामले की जानकारी होने की बात कही है। उन्होंने बताया कि रूपवास तहसील के रुदावल में भगवान के नाम से राशन कार्ड बनने का पता लगा है। इसकी जांच अधीनस्थ अधिकारियों को सौंपी गई है। साथ ही, उन्हें जल्द से जल्द रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि इस तरह के अन्य मामले जिले में मिलते हैं तो उनकी भी जांच की जाएगी। साथ ही, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed