फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Bhanwari case: CBI starts inquiry with Indra bishnoi

भंवरी हत्याकाण्ड: सीबीआई ने शुरू की इंद्रा से पूछताछ

Sat, 03 Jun 2017 08:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 03 Jun 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
Bhanwari case: CBI starts inquiry with Indra bishnoi
जोधपुर में इंदिरा विश्नोई - फोटो : अमर उजाला
बहुचर्चित भंवरी देवी अपहरण व हत्याकाण्ड मामले की मास्टर माइंड इंद्रा विश्नोई से सीबीआई ने शनिवार को पूछताछ शुरू कर दी है। अब जल्द ही बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। इंद्रा इसी मामले में सह आरोपी पूर्व विधायक मलखान सिंह विश्नोई की बहन है, जो अभी जेल में है।
विज्ञापन


सीबीआई की जांच के अनुसार इंद्रा ने ही भंवरी देवी से पूर्व कंबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा के साथ अंतरंग हालत में सीडी बनवाने से लेकर भंवरी देवी की हत्या और लाश ठिकाने लगाने तक की साजिश रची थी। इंद्रा की गिरफ्तारी के बाद राजस्थान की राजनीति में उबाल लाने वाला ये मामला फिर से सुर्खियों में है। छह साल पहले प्रारंभिक पूछताछ के बाद से इंद्रा विश्नोई फरार चल रही थी। इंद्रा के नहीं मिलने पर सीबीआई ने उसकी सम्पति कुर्क कर रखी है और इस पर 5 लाख का ईनाम घोषित किया गया। इंद्रा को छह साल बाद एटीएस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


सीबीआई को इंद्रा से पूछताछ में कई सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है। इंद्रा की रिमाण्ड के साथ ही भंवरी की सीडी बनाने में किसकी क्या भूमिका रही और अन्य सीडी कहां गईं, जैसे कई सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सीबीआई द्वारा पूछताछ के बाद जरूरत पड़ने पर मामले में आरोपित महिपाल मदेरणा व मलखान सिंह सहित अन्य आरोपितों से भी इंद्रा विश्नोई को सामने बिठाकर पूछताछ हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई इंद्रा से 10 जून तक  पूछताछ कर सकती है। इसके बाद उसे फिर अदालत में पेश करना होगा। यदि सीबीआई पूछताछ के बाद संतुष्ट हुई, तो अदालत इंद्रा को न्यायिक हिरासत में भेज सकती है। लेकिन सीबीआई को मामले से जुड़े सवालों के जवाब नहीं मिलते हैं या अधूरे मिलते हैं, तो वे इंद्रा की पेशी के समय अदालत से फिर रिमाण्ड पर सौंपने की मांग कर सकते हैं।

इंद्रा को राजस्थान एटीएस ने गिरफ्तार कर सीबीआई को सौंपा है। एटीएस से जुड़े सूत्रों के अनुसार पिछले करीब छह वर्ष से इंद्रा विश्नोई मध्य प्रदेश के देवास में नर्मदा के तट पर गीता बाई के नाम से फरारी काट रही थी। यहां के लोग उसे जीजी के नाम से भी पुकारते हैं। यहां वह अपने रिश्तेदारों के पास थी।

गौरतलब है कि इस हत्याकांड में प्रदेश की तत्कालीन कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे महिपाल मदेरणा, पूर्व विधायक मलखान सिंह और भंवरी के पति अमरचंद सहित करीब 13 नाम जुड़े हैं, जो जेल काट रहे हैं। मदेरणा और भंवरी देवी की अंतरंग संबंधों को लेकर सीडी जारी होने के बाद मामले का खुलासा हुआ था।


जांच में ये भी सामने आया कि भंवरी देवी के इंद्रा विश्नोई के भाई और पूर्व विधायक मलखांन सिंह के बीच अवैध सबंध थे। भंवरी देवी की एक बेटी का पिता भी मलखान सिंह को बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed