फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   behror police allegedly beaten up dalit family in behror alwar

अलवर: दलित परिवार से मारपीट, पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प

Wed, 07 Jun 2017 04:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 07 Jun 2017 04:49 PM IST
विज्ञापन
behror police allegedly beaten up dalit family in behror alwar
सड़क पर बहरोड़ पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते मेघवाल समाज के लोग - फोटो : amar ujala
अलवर जिले के बहरोड़ थाने में दहमी गांव के एक दलित परिवार के साथ कथित मारपीट का मामला तूल पकड़ रहा है। इस कथित घटना के विरोध में बुधवार को मेघवाल विकास समिति और जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई। 
विज्ञापन


बहरोड़ थाना पुलिस पर करीब एक पखवाड़ा पहले किसी मामले में एक दलित परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट का आरोप है। बताया जा रहा है कि इसका एक वीड़ियो भी वायरल हो रहा है बुधवार को पीड़ित परिवार सहित बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग और बानसूर विधायक शकुंतला रावत, जिला कांग्रेस अध्यक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस के अलवर प्रभारी जीआर खटाना, पूर्व विधायक महेंद्र शास्त्री, कृष्ण मुरारी गंगावत सहित कई कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।  
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी रैली के रुप में कंपनी बाग से रवाना होकर मनी का बड, होप सर्कस से बजाजा बाजार होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां पहले से ही मौजूद भारी संख्या में पुलिस फोर्स ने प्रदर्शनकारियों को अंदर नहीं जाने दिया। इस दौरान पुलिस प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। बाद में ये प्रदर्शनकारी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। बाद में प्रदर्शनकारियों ने गिरफ्तारियां भी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली ने बताया कि दलित परिवार को मुआवजा देने, मारपीट करने के आरोपी बहरोड थाने के एएसआई को निलंबित करने और इस संबंध में दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग को लेकर ये आंदोलन किया गया है। मेघवाल विकास समिति के जिलाध्यक्ष निहाल सिंह का कहना था कि इस आंदोलन को कांग्रेस ने समर्थन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed