{"_id":"59cb93cf4f1c1b9d538b4a77","slug":"before-the-party-announcement-the-mla-told-herself-the-mp-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये क्या! पार्टी घोषणा से पहले इस विधायक ने खुद को बताया सांसद उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये क्या! पार्टी घोषणा से पहले इस विधायक ने खुद को बताया सांसद उम्मीदवार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 27 Sep 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
ज्ञानदेव आहूजा
अलवर सांसद महंत चांदनाथ के निधन के बाद चल रही उपचुनाव की तैयारियों के बीच आज अचानक नया मोड़ आ गया। रामगढ़ विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने अपने आप को लोकसभा का सशक्त उम्मीदवार बताकर सबको चौंका दिया।
रामगढ़ विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि भाजपा और कमल का निशान मेरी पहचान है। लोग मेरे बारे में चाहे कुछ भी कहें, बाबा चांदनाथ के निधन के बाद अब मैं दिल्ली पहुंचना चाहता हूं। आहूजा ने कहा कि लोग टिकट के लिए भागदौड़ कर रहे हैं लेकिन पार्टी मुझे ही टिकट देगी। वहीं, अलवर लोकसभा क्षेत्र में यादव सीट रिजर्व होने के सवाल पर आहूजा ने कहा कि जाति बिरादरियों से ऊपर उठकर पार्टी मुझे टिकट देगी। मैं टिकट के लिए ना रिश्वत देता हूं ना लेता हूं। ऐसे में आगामी उपचुनाव में लोकसभा के शशक्त उम्मीदवार के रूप में मैं मैदान में उतरूंगा।