{"_id":"59d48ede4f1c1bd9538b5ae8","slug":"bcci-wrongly-included-fast-bowler-in-the-squad-against-new-zealand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BCCI की टाइपिंग एरर से चर्चा में आए इस खिलाड़ी की ताऊ ने बदल दी जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BCCI की टाइपिंग एरर से चर्चा में आए इस खिलाड़ी की ताऊ ने बदल दी जिंदगी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 04 Oct 2017 03:26 PM IST
विज्ञापन
दीपक एवं राहुल चाहर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई के टाइपिंग एरर के कारण 18 वर्षीय लेग स्पिनर न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले ही चर्चा में आ गया है।
दरअसल आगामी 17 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली वन-डे सीरीज से पहले बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ खेले जाने वाले दो अभ्यास मैचों के लिए टीम का चयन दो अक्टूबर को किया गया था, जिसमें राजस्थान के तेज गेंदबाज दीपक चाहर का नाम भी शामिल था।
अब बीसीसीआई ने अपनी ओर से हुई इस गलती में सुधार करते हुए दीपक के छोटे भाई राहुल चाहर का नाम टीम में शामिल किया है। दीपक तेज गेंदबाज हैं, जबकि उनके छोटे भाई राहुल लेग स्पिनर हैं। खास बात ये है कि दीपक और राहुल आईपीएल में एक ही टीम राइजिंग पूणे सुपरजायंट्स की ओर से खेलते हैं।

राहुल द्रविड़ ने निखारी प्रतिभा
पुणे सुपरजायंट्स की टीम से खेलते हैं राहुल
राजस्थान के धौलपुर निवासी दीपक अपने कॅरियर का श्रेय अपने कोच और रिश्ते में ताऊ लोकेंद्र सिंह चाहर और राहुल द्रविड़ को देते हैं। बचपन से ही प्रतिभाशाली क्रिकेटर रहे राहुल को उनके ताऊ और कोच लोकेंद्र सिंह चाहर ने केवल लेग स्पिनर बनने पर ध्यान देने की सलाह दी थी, नतीजतन राहुल ने बहुत ही कम उम्र में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया।
इसके बाद में इंडिया अंडर-19 टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने चाहर की प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारने का काम किया। भारतीय अंडर-19 टीम के सदस्य राहुल ने पिछले साल ही 5 नवंबर को राजस्थान रणजी टीम से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना पदार्पण किया था और इस साल उन्हें आईपीएल में राइजिंंग पूणे सूपरजायंट्स टीम में खेलने का मौका मिल गया।
राहुल अब तक सभी तरह के प्रथम श्रेणी मैचों में कुल 10 मैचों में 12 विकेट ले चुके हैं और इस होनहार क्रिकेटर ने अपनी प्रतिभा के दम पर भारतीय अंडर-23 टीम में भी अपनी जगह बनाई है। राहुल के साथ ही राजस्थान के कमलेश नागरकोटि भी भारतीय अंडर-19 टीम में उनके साथी खिलाड़ी हैं।

अब ये होगी टीम
बोर्ड अध्यक्ष एकादश की कप्तानी करेंगे श्रेयस अय्यर
न्यूजीलैंड के खिलाफ दो अभ्यास मैचों के लिए श्रेयस अय्यर को कप्तान नियुक्त किया गया है। 12 सदस्यीय दल में 17 वर्षीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का भी चयन किया गया है। पृथ्वी फिलहाल न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं लेग स्पिनर के तौर पर शामिल किए गए राहुल भी अभी 18 साल के ही हैं।
बोर्ड एकादश टीम इस प्रकार है:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम चौधरी, करुण नायर, गुरकीरत मान, मिलिंद कुमार, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शाहबाज नदीम, राहुल चाहर, धवल कुलकर्णी, जयदेव उनादकट, आवेश खान ।