फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   M-777 howitzer barrel bursts in Pokhran during firing trials

हॉवित्जर का बैरल फटने से क्या दांव पर लगी 700 मिलियन डॉलर की डील!

Wed, 13 Sep 2017 04:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 13 Sep 2017 04:20 PM IST
विज्ञापन
M-777 howitzer barrel bursts in Pokhran during firing trials
फाइल फोटो।

भारतीय सेना बीते तीन दशक से नई तोप के अपने बेड़े में शामिल होने का इंतजार कर रही है। हालांकि यह सपना बीते कुछ माह में साकार होता भी दिखा, जब अमेरिका के साथ 145 अल्ट्रा लाइट एम-777 हॉवित्जर गन का सौदा हुआ।

विज्ञापन


इसके बाद दो हॉवित्जर गन परीक्षण के लिए तीन माह पूर्व भारत आई। जबकि तीन और हॉवित्जर गन के इसी माह भारत आने की संभावना है। लेकिन कुछ दिन पूर्व राजस्थान में पाक सीमा के नजदीक स्थित पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में परीक्षण के दौरान इस गन का बैरल फट गया।
विज्ञापन


इसके बाद इस अमेरिकन तोप को लेकर रक्षा विशेषज्ञों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं। क्योंकि स्वीडिश तोप बोफोर्स के तीस वर्ष बाद इंडियन आर्मी में नयी गन हॉवित्जर की एंट्री से सभी उत्साहित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस माह और आएंगी तीन हॉवित्जर

M-777 howitzer barrel bursts in Pokhran during firing trials
फाइल फोटो।
इस घटना के बाद से विशेषज्ञ के मन में आशंका है कि कहीं अब गन में आई कथित खामी कहीं इंडियन आर्मी का इंतजार लंबा नहीं करा दे। क्यों​कि जानकारी के अनुसार बैरल फटने की जांच के बाद इसकी रिपोर्ट सबंधित कंपनी को भेजी जाएगी।

गौरतलब है कि इंडियन आर्मी में कुल 145 हॉवित्जर गन सम्मलित होनी है। जिसमें 20 गन सीधे अमेरिका से तैयार होकर आएंगी। जबकि करार के अनुसार 120 गन को बीएई कंपनी भारत की महिंद्रा कंपनी के साथ मिलकर इंडिया में तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed