{"_id":"593fd9178664197f5d8b471b","slug":"barmer-jaisalmer-mp-lashes-out-on-pakistan-over-ceasefire-violation","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरकतों से बाज आए पाक, नहीं तो खानी पड़ेगी मुंह की - सोनाराम चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरकतों से बाज आए पाक, नहीं तो खानी पड़ेगी मुंह की - सोनाराम चौधरी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 13 Jun 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
कर्नल सोनाराम चौधरी
- फोटो : amar ujala
बाड़मेर-जैसलमेर सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने कहा कि यदि पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में यूं ही गड़बड़ करता रहा और अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो उसे मुंह की खानी पड़ेगी।
जैसलमेर में सांसद चौधरी ने पत्रकारों से कहा कि हम तो महात्मा गांधी के 'अहिंसा परमोधर्म' के सिद्धांत पर विश्वास रखते हैं लेकिन पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में गड़बड़ कर रहा है। हम किसी भी सूरत में लड़ाई नहीं चाहते लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो बहुत जल्द उसे मुंह की खानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को हमारी ताकत का अहसास नहीं है। हमारी ताकत के आगे पाकिस्तान कुछ भी नहीं है। स्वर्णनगरी जैसलमेर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान सांसद ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया।