{"_id":"5a3a59674f1c1bfc0f8b4f81","slug":"bariatric-surgery-in-jln-hospital-ajmer-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों रुपए में होने वाली सर्जरी यहां हुई FREE, सरकारी अस्पताल को मिली सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों रुपए में होने वाली सर्जरी यहां हुई FREE, सरकारी अस्पताल को मिली सफलता
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 20 Dec 2017 06:12 PM IST
विज्ञापन
सर्जरी करने वाले चिकित्सक
देश के बड़े महानगरों में होने वाली मोटापा कम करने की सर्जरी अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में पहली बार सफलतापूर्वक की गई। सर्जरी 29 वर्षीय युवती की हुई जिसका वजन 130 किलो था। सर्जरी सफल होने पर मेडिकल काॅलेज प्राचार्य और अस्पताल अधीक्षक ने सर्जन डाॅ. शिवकुमार बुनकर की पीठ थपथपाई।
जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के प्रोफेसर डाॅ. शिवकुमार बुनकर ने बताया कि 29 वर्षीय युवती अस्पताल में आई, जिसका वजन 130 किलोग्राम था। उसे थाॅयराइड, ब्लड प्रेशर व घुटनों में दर्द की भी बीमारी थी। युवती की जांच के बाद उन्होंने इस सर्जरी के लिए मेडिकल काॅलेज प्राचार्य डाॅ. आरके गोखरू और अस्पताल अधीक्षक डाॅ. अनिल जैन से सहमति मांगी। दोनों ने पूरी तरह से सर्जरी में सहयोग करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लगभग एक माह तक युवती का इलाज चला। वहीं डेढ घंटे तक उसकी दूरबीन से बेरियाट्रिक सर्जरी की। जिसमें वह पूरी तरह सफल रहे।
अब युवती को डिस्चार्ज कर दिया गया है। वह पूरी तरह स्वस्थ है। युवती ने डाॅ. बुनकर सहित अन्य टीम का आभार भी जताया। डाॅ. बुनकर ने बताया कि यह सर्जरी यदि महानगरों के अस्पतालों में करवाई जाती है तो लाखों रुपए का खर्च आता है लेकिन यहां पर यह निशुल्क की गई है। उन्होंने बताया कि भविष्य में अब यह सर्जरी अजमेर में भी की जाएगी। उनके साथ टीम में डाॅ. भूर सिंह, डाॅ. अमित, डाॅ. दिनेश और डाॅ. डानी रहे।